{"_id":"635ce198e7df703ed60f7179","slug":"more-than-50-thousand-people-were-burnt-alive-in-five-years-fire-accident-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fire: पांच साल में 50 हजार से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा होती हैं आगजनी की घटनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire: पांच साल में 50 हजार से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा होती हैं आगजनी की घटनाएं
Sat, 29 Oct 2022 04:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:35 PM IST
सार
पिछले साल आठ हजार से ज्यादा लोग ऐसे ही हादसों का शिकार हो गए थे। आज हम आपको ऐसे ही आंकड़ों के जरिए बताएंगे कि देश में हर साल कितने लोग आगजनी का शिकार होते हैं? किस राज्य में सबसे ज्यादा घटनाएं और मौतें होती हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आग लगने की घटनाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसमें करीब 35 लोग झुलस गए। हादसे का शिकार लोगों में आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पहले पिछले साल का आंकड़ा देख लीजिए
पिछले साल यानी 2021 में आगजनी की 8,491 घटनाएं दर्ज हुईं हैं। ये आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के हैं। इसके अनुसार, साल 2021 में आगजनी की अलग-अलग घटनाओं में कुल 8,348 लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। इनमें भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले रेशिडेंशियल इमारतों और कॉलोनी में हुई है। राहत की बात ये है कि 2020 के मुकाबले इसमें 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 2020 में 9,329 आगजनी की घटनाएं हुईं थीं।

पिछले पांच साल में 50 हजार से ज्यादा मौतें
आगजनी की घटनाओं के बारे में जानने के लिए हमने सरकारी आंकड़ों को खंगाला। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी NCRB के मुताबिक 2017 से लेकर 2021 तक पांच साल में आग लगने की 55 हजार 353 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 54 हजार 280 लोगों की मौत हो गई।
सबसे ज्यादा 4348 आगजनी की घटनाएं रिहायशी इलाकों और इमारतों में हुईं। इसके बाद कॉमर्शियल इमारतों में 274, गाड़ियों में 241 घटनाएं हुईं। राहत की बात है कि साल दर साल आग लगने की घटनाओं और मृतकों की संख्या में गिरावट हो रही है।

कब कितने लोगों की मौत हुई?
| वर्ष | हादसे | मृतक |
| 2021 | 8,491 | 8,348 |
| 2020 | 9,329 | 9,110 |
| 2019 | 11,037 | 10,915 |
| 2018 | 13,099 | 12,748 |
| 2017 | 13,397 | 13,159 |
| कुल | 55,353 | 54,280 |
विज्ञापन
किस राज्य में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं?
नोट : आंकड़े 2021 में हुई घटनाओं के हैं।
| राज्य | हादसे | मृतक |
| ओडिशा | 1248 | 1248 |
| मध्य प्रदेश | 1179 | 1178 |
| छत्तीसगढ़ | 702 | 702 |
| तमिलनाडु | 657 | 694 |
| कर्नाटक | 477 | 495 |
नोट : आंकड़े 2021 में हुई घटनाओं के हैं।