पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इससे पहले अब तक पुराने मंत्रियों के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया और कुल 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन मंत्रियों को आखिर अपना पद क्यों छोड़ना पड़ गया?
कैबिनेट विस्तार: रविशंकर-जावड़ेकर और हर्षवर्धन समेत इन मंत्रियों की छुट्टी, जानें क्यों गई इनकी कुर्सी
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो , अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
अब तक रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन मंत्रियों को आखिर अपना पद क्यों छोड़ना पड़ गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन