Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Auto News
›
ampere electric scooter price cut in india around 20000 ampere electric scooter price in india gujarat state ev policy electric vehicles in india
{"_id":"60e544328ebc3e297d420ced","slug":"ampere-electric-scooter-price-in-india-gujarat-state-ev-policy-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ampere Electric Scooter: यहां 27000 रुपये सस्ता मिल रहा है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 75 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ampere Electric Scooter: यहां 27000 रुपये सस्ता मिल रहा है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 75 किमी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:54 AM IST
सार
इस राज्य सरकार का मकसद बैटरी से चलने वाले वाहनों को खरीदारों के बीच अधिक लोकप्रिय बनाना है। जिसके बाद एम्पीयर व्हीकल्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर यहां पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Ampere Zeal Electric scooter
- फोटो : Ampere Vehicles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ampere Electric Scooter Price Decrease: हाल ही में गुजरात ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति 2021 का एलान किया है। जिसके बाद Ampere Vehicles (एम्पीयर व्हीकल्स) के इलेक्ट्रिक स्कूटर गुजरात में पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गए हैं। राज्य सरकार का मकसद बैटरी से चलने वाले वाहनों को खरीदारों के बीच अधिक लोकप्रिय बनाना है। गुजरात सरकार की लेटेस्ट ईवी पॉलिसी गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2021 और केंद्र सरकार द्वारा FAME-II सब्सिडी संशोधन के बाद एम्पीयर ने गुजरात में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus (मैग्नस) और Zeal (जील) की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है। जिसके बाद कंपनी के ये दोनों प्रमुख इलेक्ट्रिक मॉडल करीब 27,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं।
क्या है नई कीमत
कीमतों में हुए संसोधन के बाद एम्पीयर के दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत अब गुजरात में 50,000 रुपये से कम हो गई है। जबकि Magnus की कीमत पहले 74,990 रुपये थी, खरीदारों को अब गुजरात में इसे खरीदने के लिए सिर्फ 47,990 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह, Zeal की कीमत हाल तक 68,990 रुपये थी। लेकिन अब इसे सिर्फ 41,990 में खरीदा जा सकता है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं।
2 of 5
Ampere Electric Magnus Pro
- फोटो : Ampere Electric
गुजरात राज्य ईवी नीति की सराहना करते हुए, एम्पीयर इलेक्ट्रिक के रॉय कुरियन ने पेट्रोल मॉडल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन के लागत के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "यह (गुजरात) सरकार द्वारा हमारे बेहतरीन क्वालिटी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को और अधिक किफायती बनाने के लिए एक असाधारण कदम है और इसलिए आम आदमी के लिए आसान पहुंच के भीतर है। यह यात्रियों को उनके पारंपरिक 2W में पेट्रोल खर्च पर लगाम लगाने में मदद करेगा। यह B2B सेगमेंट में लॉजिस्टिक्स खिलाड़ियों को उनकी परिवहन लागत पर महत्वपूर्ण रूप से बचत करने और कारोबार के बढ़ाने में इस पैसे का इस्तेमाल करने में मदद करेगा।"
3 of 5
Ampere Electric scooter
- फोटो : For Reference Only
हाल के दिनों में एम्पीयर से पहले कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों और मोटरसाइकिलों की कीमत में कटौती की है। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ियों ने FAME II स्कीम में संशोधन के बाद अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता करने का एलान किया था। बंगलूरू आधारित Ather Energy (एथर एनर्जी) वह पहली कंपनी थी जिसने FAME II संशोधन के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X की कीमत में कटौती का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ampere Electric scooter
- फोटो : For Reference Only
फेम 2 सब्सिडी बढ़ाई गई
हाल ही में सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया चरण दो (फेम इंडिया दो) योजना में आंशिक संशोधन किया था। इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मांग प्रोत्साहन को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति यूनिट (किलो वाट/घंटा) क्षमता कर दिया गया। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। इसमें बसें शामिल नहीं हैं। ताजा संशोधन के तहत भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन की सीमा को वाहन की लागत के 40 फीसदी तक सीमित किया है। पहले यह सीमा 20 फीसदी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Ampere Electric scooter
- फोटो : For Reference Only
Ampere के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को केंद्र सरकार की FAME II योजना के साथ ही गुजरात राज्य सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का भी फायदा मिल रहा है। जिससे ये दोनों स्कूटर काफी सस्ते हो गए हैं। गुजरात में Magnus मॉडल की शुरुआती कीमत 74,990 रुपये से घटकर 47,990 रुपये हो गई है। वहीं Zeal मॉडल की कीमत 68,990 रुपये से कम होकर 41,990 रुपये हो गई है। बता दें कि, ये दोनों स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। इन स्कूटर्स की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।