नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सोमवार को पीएम मोदी ने अपने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले किसानों को एक बड़ा सौगात दिया। पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी।
आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। इस बैठक में भी मोदी सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली।
पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।
5 of 9
नेपाल के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात
- फोटो : PTI
मोदी कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।