फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बिना मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल में हादसा, करंट से बच्चे की मौत

Thu, 19 May 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ) Updated Thu, 19 May 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut: student death by current in school whose going without recognition.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
बागपत रोड स्थित कुराली गांव में बिना मान्यता के चल रहे एक पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा एक का छात्र अपनी सहपाठी बहन के साथ नल पर पानी पीने पहुंचा तो नल में करंट उतर आया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन भी बुरी तरह झुलस गई। स्कूल प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत हाइवे जाम करते हुए पुलिस को घेर लिया। बच्चे के पिता ने स्कूल प्रबंधक और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
Meerut: student death by current in school whose going without recognition.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
गांव कुराली निवासी राजेश का नौ वर्षीय बेटा लक्की उर्फ रचित और उसकी बहन नंदिनी (11) गांव में स्थित एम पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह पढ़ने गए थे। सुबह करीब 10:45 बजे दोनों भाई-बहन पानी पीने स्कूल परिसर में लगे नल पर पहुंचे। नल पर टुल्लू पंप रखा था। जिसके तार नल को छू रहे थे। लक्की ने जैसे ही नल पर हाथ लगाया तो उसे नल में उतरे करंट ने चपेट में ले लिया। लक्की नल से ही चिपक गया। पास खड़ी नंदिनी उसे नल से छुड़ाने का प्रयास तो उसे भी तेज झटका लगा। दोनों भाई बहन कुछ देर तक करंट से जूझते रहे।
Meerut: student death by current in school whose going without recognition.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
इस बीच दोनों क्लास में नहीं पहुंचे तो स्कूल टीचर लक्की की चाची बरखा ने दूसरे बच्चों को उन्हें देखने के लिए भेजा। बच्चों ने दोनों के नल के पास बेहोश पड़े होने की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। नल से चिपके तार को तुरंत हटाया गया। बरखा की सूचना पर जब तक लक्की के परिजन वहां पहुंचे, स्कूल प्रबंधन के लोग उन्हें जानी के ही एक निजी अस्पताल में ले जा चुके थे। जहां से दोनों मेरठ के सिरोही अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लक्की को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि नंदिनी को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि लक्की की मौत स्कूल में ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: student death by current in school whose going without recognition.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
इस हादसे की सूचना पर कुराली के सैकड़ों लोग स्कूल में एकत्रित हो गए, लेकिन स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य आदि वहां से गायब मिले। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत हाइवे जाम कर दिया। स्कूल में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया, पुलिस ने उन्हें किसी तरह रोका। पुलिस को घेरकर भी ग्रामीणों ने प्रबंध तंत्र की गिरफ्तारी की मांग की। बच्चों के पिता राजेश ने जानी थाने में प्रबंधक ताराचंद और उसके बेटे विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर, स्कूल में जांच करने पहुंचे बीएसए मोहम्मद इकबाल ने बताया कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। इंस्पेक्टर जानी संजीव कुमार के अनुसार बीएसए ने भी बिना मान्यता स्कूल चलने पर प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed