फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mann Ki Baat Key Points: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा, किन राज्यों के कौन-कौन से कामों को सराहा?

Sun, 25 May 2025 11:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 May 2025 11:29 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat Key Points: What did PM Modi say which works of which states were appreciated? Know all about it
मन की बात - फोटो : Amar Ujala
loader

PM Modi Mann ki Baat Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई महीने के आखिरी रविवार यानी आज 'मन की बात' को संबोधित किया। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की। आइए हर मुद्दे पर पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा, जानते हैं...

Mann Ki Baat Key Points: What did PM Modi say which works of which states were appreciated? Know all about it
पीएम मोदी की मन की बात - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है, लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची।  इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया।  गांव में पक्की सड़क थी, लोगों को जरूरत थी, लेकिन पहले कभी यहां बस नहीं चल पाई थी। क्यों, क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था।  यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी। काटेझरी में आए इस परिवर्तन को आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। अब यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। माओवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई से अब ऐसे क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी है। गांव के लोगों का कहना है कि बस के आने से उन लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा। 

Mann Ki Baat Key Points: What did PM Modi say which works of which states were appreciated? Know all about it
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने कहा कि 'मन की बात' में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर Olympics और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में Science Lab पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में Science का Passion है। वो Sports में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब 95% Result के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में Top पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mann Ki Baat Key Points: What did PM Modi say which works of which states were appreciated? Know all about it
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि पिछले केवल पांच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। Lion Census के बाद सामने आई शेरों की ये संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है। गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर Forest Officers के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई।  आज हम जो नतीजे देख रहे हैं, उसमें इन सभी का योगदान है। Wild Life Protection के लिए हमें ऐसे ही हमेशा जागरुक और सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat Key Points: What did PM Modi say which works of which states were appreciated? Know all about it
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर की बात ही कुछ और है, वहां का सामर्थ्य, वहां की प्रतिभा, वाकई अद्भुत है। मुझे एक दिलचस्प कहानी पता चली है क्राफ्टेड फाइबर की। क्राफ्टेड फाइबर ये सिर्फ एक ब्रांड नहीं है, सिक्किम की परंपरा, बुनाई की कला, और आज के फैशन की सोच तीनों का सुंदर संगम है। इसकी शुरुआत की डॉ. चेवांग नोरबू भूटिया ने। पेशे से वो पशु चिकित्सक हैं और दिल से सिक्किम की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एंबेसडर। उन्होंने सोचा क्यूं न बुनाई को एक नया आयाम दिया जाए और इसी सोच से जन्म हुआ क्राफ्टेड फाइबर का। उन्होंने पारंपरिक बुनाई को आधुनिक फैशन से जोड़ा और इसे बनाया एक सामाजिक उद्यम। अब उनके यहां केवल कपड़े नहीं बनते, उनके यहां जिंदगियां बुनी जाती हैं। वे स्थानीय लोगों को कौशल प्रशिक्षण देते हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं। गांवों के बुनकर, पशुपालक और स्वयं सहायता समूह इन सबको जोड़कर डॉ. भूटिया ने रोजगार के नए रास्ते बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed