फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka Ayodhya Visit: अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे विराट कोहली; रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी भी गए

Sun, 25 May 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 May 2025 10:08 AM IST
सार

विराट इन दिनों लखनऊ में ही हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। दोनों ने रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Virat Kohli-Anushka: Virat Kohli with wife Anushka reached Ayodhya, visited Ram Temple Hanuman Garhi temple
विराट कोहली और अनुष्का अयोध्या में - फोटो : ANI
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट इससे पहले वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।


कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। दोनों ने वहां मंदिर में काफी समय बिताया। नीचे आप वीडियो देख सकते हैं...
Virat Kohli-Anushka: Virat Kohli with wife Anushka reached Ayodhya, visited Ram Temple Hanuman Garhi temple
विराट कोहली और अनुष्का अयोध्या में - फोटो : ANI
हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास जी महाराज ने कहा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की। उन दोनों ने रामलला का परिक्रमा भी किया और हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। निश्चित ही हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है तो फल मिलेगा ही।'

Virat Kohli-Anushka: Virat Kohli with wife Anushka reached Ayodhya, visited Ram Temple Hanuman Garhi temple
विराट कोहली और अनुष्का अयोध्या में - फोटो : ANI


13 मई को वृंदावन पहुंचे थे विराट कोहली

इससे पहले 13 मई को विराट अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही थी। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।

संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का
कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli-Anushka: Virat Kohli with wife Anushka reached Ayodhya, visited Ram Temple Hanuman Garhi temple
विराट कोहली और अनुष्का अयोध्या में - फोटो : ANI
विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था
विराट ने 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी पहले ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। विराट अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed