फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुंदेलखंड में संकट: आधा किमी दूर जाकर जुटा रहे पानी

Tue, 03 May 2016 03:19 AM IST
शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर) Updated Tue, 03 May 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
Major Water crisis in Bundelkhand.
- फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
ललितपुर के तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना में पाइप पेयजल योजना और अन्य जलस्रोतों के जवाब देने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस समय गांव के 25 हैंडपंप रीबोर कराने की स्थिति में आ गए हैं तो कइयों का जलस्तर नीचे खिसक गया है, जिससे ग्रामीणों को आधा किमी की दूरी तय कर पानी जुटाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की प्यास बुझाने में पाइप पेयजल योजना नाकाम साबित हो रही हैं।
Major Water crisis in Bundelkhand.
- फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
सौजना पेयजल योजना का भी यही हाल है। छह फरवरी 2015 को योजना ग्राम सभा को हैंडओवर कर दी गई थी। लेकिन, कुछ महीने ही जलापूर्ति दे सकी। इसकी बड़ी टंकी में पानी का रिसाव होने लगा है। इस समय टंकी की दोनों मोटरें खराब पड़ी हैं। जिस कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस स्थिति में हनुमान गढ़ी के ट्यूबवेल की टंकी से ग्रामीण प्यास बुझा रहे थे, लेकिन उसकी मोटर व स्टेबलाइजर खराब हो गया है। इस स्थिति में गांव के 1,431 परिवार पूरी तरह हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं।
Major Water crisis in Bundelkhand.
- फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
वर्तमान में भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे की खिसक रहा है, जिससे गांव में लगे हैंडपंपों ने साथ छोड़ना आरंभ कर दिया है। ग्राम में 116 में से 50 हैंडपंप ही काम कर रहे हैं, उनमें भी पानी कम निकलने लगा है। इसके अलावा 25 हैंडपंप रीबोर मांग रहे हैं। हनुमानगढ़ी मुहल्ला की रहने वाली रती देवी का कहना है कि आधा किमी की दूरी से पेयजल का इंतजाम हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप पेयजल योजना की मरम्मत में एक बार सभी ने पैसा एकत्र कर लगाया था। अब फिर से वही स्थिति है, ऐसे में कितनी  बार ग्रामीण चंदा करें। जल निगम को इसकी आपूर्ति सुचारु कराना चाहिए। जल निगम के स्टाफ के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं, लेकिन वहां पर कोई नहीं रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Major Water crisis in Bundelkhand.
- फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
सौजना के ग्राम प्रधान कपूरचंद्र अहिरवार का कहना है कि पेयजल योजना से तकनीकी गड़बड़ी के चलते जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सीडीओ की बैठक में जल निगम के असहयोग का मामला उठाया था। जिस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को निर्देश दिए थे। लेकिन, इसके बाद भी आज तक  गांव में कोई नहीं आया। अवर अभियंता टाल मटोल का रवैया अपनाए हुए हैं। वह हनुमानगढ़ी टंकी पर रखे स्टेबलाइजर को सुधरवाने के लिए ले गए थे, उसे भी नहीं भिजवा रहे हैं।
विज्ञापन
Major Water crisis in Bundelkhand.
- फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
प्राथमिक विद्यालय रुकवाहा में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। वहीं, कन्या प्राथमिक, नवीन प्राथमिक विद्यालय ग्राम जुदैया के छात्र-छात्राएं पेयजल समस्या से जूझ  रहे हैं। यहां के दो हैंडपंप खराब हो रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल सड़कोरा में  भी हैंडपंप खराब है। ग्राम रुकवाहा में 36 में से 9 हैंडपंप खराब हो गए हैं। ग्राम प्रधान लाड़कुवर का कहना है कि पेयजल समस्या से निपटने के लिए टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। ग्राम सड़कोरा व नावई में भी टैंकर से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed