फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: संत तुकाराम के वंशज शिरीष मोरे ने की आत्महत्या; कोल्हापुर में फूड प्वाइजनिंग 250 से लोग बीमार

Wed, 05 Feb 2025 03:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

कवि-संत तुकाराम के वंशज शिरीष मोरे महाराज ने की आत्महत्या

विज्ञापन

17वीं सदी के मराठी कवि-संत तुकाराम के वंशज और कीर्तन कलाकार शिरीष मोरे महाराज ने बुधवार को पुणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। देहू रोड इलाके में उनके घर से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि वह आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहे हैं। मामले में पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'बुधवार की सुबह जब उनके माता-पिता ने घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जो पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो पाया कि मोरे महाराज छत से लटके हुए थे।' शिरीष मोरे 'महाराज' एक प्रसिद्ध 'कीर्तनकार'और आध्यात्मिक वक्ता थे, जिनका समुदाय में बहुत सम्मान था।

बजट राशि का 10 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करेगी BMC
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74,427.41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट का 10 प्रतिशत हिस्सा शहर की स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। मामले में बीएमसी प्रमुख भूषण गगरानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों का पुनर्विकास किया जाएगा, और अगले दो वर्षों में 970 स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी बेड सहित कुल 3,515 नए बेड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही बीएमसी ने 25 नए 'आपला दवाखाना' क्लीनिक और तीन फिजियोथेरेपी केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है। बीएमसी ने यह भी बताया कि शून्य प्रिस्क्रिप्शन नीति को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


चालित सक्शन मशीनें खरीदने का प्रस्ताव
नगर निगम ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 100 बैटरी चालित सक्शन मशीनें खरीदने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, बीएमसी ने भगवान गणेश की मूर्तियों के निर्माण के लिए 611 टन 'शादू' मिट्टी उपलब्ध कराई है, और अगले वर्ष के लिए इसके प्रावधान भी किए हैं। नगर निगम ने 17 अलग-अलग भूखंडों पर 4,416 पौधे लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिनमें दुर्लभ और देशी पौधे शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फडणवीस ने राउत के दावे को किया खारिज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में शिफ्ट न होने के पीछे अंधविश्वास से जुड़े दावों को नकारा। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद 'वर्षा' बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

बता दें कि यह बयान शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत द्वारा किए गए दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे की गुवाहाटी यात्रा के दौरान कामाख्या मंदिर में बलि दी गई भैंसों को सीएम आवास 'वर्षा' के परिसर में दफनाया गया था, ताकि मुख्यमंत्री का पद केवल शिंदे के पास ही रहे। सीएम फडणवीस ने राउत के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि शिंदे के जाने के बाद वह 'वर्षा' बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल, वह 'सागर' बंगले में रह रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी ने परीक्षा के बाद शिफ्ट होने का अनुरोध किया था।

शिरडी : साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के दो कर्मचारियों की हत्या, एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में डकैती की अलग-अलग कोशिशों में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के दो कर्मचारियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सुभाष साहेबराव घोडे (43) और नितिन कृष्ण शेजुल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने श्री राम नगर निवासी किरण न्यानदेव सदा कुले को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मंदिर विभाग में सहायक घोडे और सुरक्षा विभाग में संविदा कर्मचारी शेजुल की चाकू घोंपकर हत्या की गई। हमले का मकसद लूटपाट था। 

धनंजय मुंडे का समर्थन करने पर आपत्ति जताने के बाद वंजारी समुदाय का कार्यक्रम रद्द 

महाराष्ट्र के पुणे जिले के देहू में शुक्रवार को होने वाला वंजारी समुदाय के आध्यात्मिक गुरु नामदेव शास्त्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उनका 'कीर्तन' कार्यक्रम मराठा संगठनों के विरोध और स्थानीय पुलिस द्वारा जारी चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है। बता दें कि आध्यात्मिक गुरु नामदेव शास्त्री ने हाल ही में राकांपा से मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन किया था।  

आध्यात्मिक गुरु नामदेव शास्त्री ने दावा किया था कि मुंडे को निशाना बनाया जा रहा है। बाद में उन्होंने मारे गए सरपंच देशमुख के परिवार से मुलाकात के बाद उन्हें अपना समर्थन भी दिया।

नागपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, फूड डिलीवरी एजेंट की मौत 
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक तेज रफ्तार कार ने फूड डिलीवरी एजेंट की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। धंतोली थाना क्षेत्र के अजनी चौराहे पर सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। धंतोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ित पार्सल पहुंचाने के लिए मानेवाड़ा इलाके में जा रहे थे, तभी कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
 

कोल्हापुर में 250 से अधिक लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग का आशंका
पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक गांव के मेले में शामिल होने के बाद संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के कारण 250 से अधिक लोग बीमार हो गए। मामले में कुरुंदवाड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शिरोल के अस्पताल में करीब 50 लोगों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शिवनकवाड़ी गांव में मंगलवार को एक मेले का आयोजन किया गया था, जहां प्रसाद के रूप में दूध से बनी मिठाई 'खीर' परोसी गई थी। 'आज सुबह से ही लोगों को दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी। अब तक संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के कारण 255 लोग बीमार पड़ चुके हैं। उनमें से अधिकांश का दावा है कि उन्होंने मेले में 'खीर' खाई थी। लेकिन वहां अन्य खाने-पीने के स्टॉल भी थे।

महाराष्ट्र: मंत्री धनंजय मुंडे की हुई आंख की सर्जरी, मिली आराम करने की सलाह
महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे की आंख की सर्जरी की गई है। धनंजय मुंडे ने बुधवार को बताया कि इस वजह से चिकित्सकों ने उन्हें अगले चार-पांच दिनों तक आराम करने की हिदायत दी है और वह किसी से नहीं मिल पाएंगे। मंत्री ने कहा कि वह 10 फरवरी को काम पर लौट आएंगे। उनकी सर्जरी मुंबई के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ तात्याराव लहाने के निजी अस्पताल में हुई।

बता दें कि, धनंजय मुंडे मध्य महाराष्ट्र में अपने गृह क्षेत्र बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में अपने करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी को लेकर भी निशाने पर हैं। मंगलवार को कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने उन पर आरोप जड़ा कि राज्य की पिछली महायुति गठबंधन सरकार में कृषि विभाग मुंडे के पास था और उस वक्त विभाग में 88 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। हालांकि, धनंजय मुंडे ने आरोपों के बेबुनियाद करारते हुए कहा कि वह अंजलि दमानिया के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed