फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई चलाता था ऑटो, तो कोई करता था खेती, जानिए उद्धव के इन मंत्रियों के बारे में 

Thu, 28 Nov 2019 08:40 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra swering in : Profile of nitin raut, eknath shinde, subhash desai, balasaheb tharot
शपथ के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अभिवादन करते एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में गुरुवार को छह मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल और शरद पवार के खास जयंत पाटिल के अलावा चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शिव सेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे कभी ऑटो चलाया करते थे। 


 


एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वह पहली बार 2004 में विधायक चुने गए थे। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सतारा जिले से आते हैं। बाद में वह पढ़ाई के लिए वह ठाणे में आकर रहने लगे। 

पढ़ाई के दौरान आजीविका चलाने के लिए वह ऑटो रिक्शा भी चलाते थे। माना जाता है कि ठाणे में एकनाथ शिंदे की तूती बोलती है। यहां उनका प्रभाव ऐसा है कि लोकसभा चुनाव हो या निकाय चुनाव हमेशा इनका उम्मीदवार ही चुनाव जीतता है। 

 

पहले किसान थे बाला साहेब थारोट 

Maharashtra swering in : Profile of nitin raut, eknath shinde, subhash desai, balasaheb tharot
बाला साहेब थारोट - फोटो : ANI

बाला साहेब थारोट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और आठ बार विधायक रह चुके हैं। थारोट राजनीति में आने से पहले किसान थे। किसानों की समस्या को लेकर चलाए गए कॉआपरेटिव मूवमेंट की वजह से वह लोकप्रिय हो गए। इसके बाद उन्होंने मिल्क कॉपरेटिव की स्थापना की। 66 वर्षीय थोराट सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। 

शिव सेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई 

Maharashtra swering in : Profile of nitin raut, eknath shinde, subhash desai, balasaheb tharot
Balasaheb tharot - फोटो : PTI

सुभाष देसाई की गिनती शिव सेना के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वह गोरेगांव से 1990 में पहली बार विधायक बने थे। फडणवीस सरकार में वह उद्योग मंत्री भी रहे। वह 2009 और 2014 में शिव सेना के विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन राउत के शपथ लेने की यह वजह

Maharashtra swering in : Profile of nitin raut, eknath shinde, subhash desai, balasaheb tharot
नितिन राउत - फोटो : Social Media
  • नितिन राउत नागपुर से आने वाले कांग्रेस के दलित नेता हैं
  • शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही उनका नाम मंत्री पद की सूची में शामिल हुआ
  • अशोक चव्हाण का नाम आदर्श सोसाइटी घोटाले में शामिल है
  • एक दिन पहले ही ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की है 
  • कांग्रेस सरकार में जल संरक्षण मंत्री भी रह चुके हैं नितिन राउत 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed