महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार को एक कार पुल से नीचे गिर गई। इस हादस में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पुणे से लातूर जिले के निलंगा शहर लौट रहा था। तभी सुबह करीब सात बजे लातूर-गुलबर्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। मृतकों में एक 27 वर्षीय व्यक्ति और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें से दो की उम्र 10 वर्ष है, जबकि एक अन्य की उम्र 15 वर्ष है।
सहायक पुलिस निरीक्षक नाना लिंगे ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार पलट गई और पुल से नीचे गिर गई। घायलों में 10 साल की एक लड़की और 40 साल की एक महिला शामिल हैं जिन्हें लातूर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल निलंगा और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: शिंदे गुट के विधायक बोले- साले को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे ने छोड़ी थी CM की कुर्सी, जानें सबकुछ
2 of 2
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई हवाई अड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ तीन यात्री गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा से भरे तीन ट्रॉली बैग कथित तौर पर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दुबई जाना था और जब्त की गई विदेशी मुद्रा में 57,900 यूरो और 4,42,300 यूएई दिरहम शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क काउंटर पर रोका गया। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। हमारी जांच के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनमें से प्रत्येक को एक ट्रॉली बैग और दुबई के लिए एक टिकट दिया था। रैकेट के मास्टरमाइंड का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।