महाराष्ट्र में अपनी कई मांगों को लेकर नाराज किसानों का मार्च लगातार जारी है। 7 मार्च को नासिक से शुरू हुआ ये मार्च 12 तारीख को राज्य की राजधानी मुंबई पहुंचेगा।
2 of 7
किसान आंदोलन
- फोटो : PRASHANT NANAWARE
किसानों ने शनिवार को पहला पड़ाव भिवंडी में डाला था। अब यह मार्च मुंबई तक पहुंच गया है।
3 of 7
किसान आंदोलन
- फोटो : PRASHANT NANAWARE
किसानों ने एलान किया है कि वो 12 मार्च को मुंबई में राज्य की विधानसभा का घेराव करेंगे और अपनी आवाज राजनेताओं के कानों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
4 of 7
किसान आंदोलन
- फोटो : PRASHANT NANAWARE
किसानों की सरकार से कर्ज माफी से लेकर उचित समर्थन मूल्य और जमीन के मालिकाना हक जैसी कई और मांगें हैं। किसानों का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए और गरीब और मझौले किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
5 of 7
किसान आंदोलन
- फोटो : PRASHANT NANAWARE
मराठवाड़ा इलाके में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार संजीव उनहाले कहते हैं, "कर्ज माफी के संबंध में जो आंकड़े दिए गए हैं को बढ़ा-चढ़ा कर बताए गए हैं। जिला स्तर पर बैंक खस्ताहाल हैं और इस कारण कर्ज माफी का काम अधूरा रह गया है।'' संजीव उनहाले कहते हैं, "कर्ज माफी की प्रक्रिया इंटरनेट के जरिए हो रही है लेकिन डिजिटल साक्षरता किसानों को दी ही नहीं गई है, तो वो इसका लाभ कैसे ले पाएंगे? क्या उन्होंने इसके संबंध में आंकड़ों की पड़ताल की है?"