फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रगहण : देश दुनिया में लोगों ने देखे सुपर ब्लड मून के नजारे, आप भी देखिए ये शानदार तस्वीरें

Thu, 27 May 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2021 Photos see here
दिल्ली में दिखा सुपर ब्लड मून का शानदार नजारा... - फोटो : PTI

देश और दुनिया के लोगों ने बुधवार को सुपर ब्लड मून का नजारा देखा जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था। जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम कुकी की तरह नजर आया। लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक थे। पूर्ण चंद्रगहण जहां लगभग 15 मिनट तक रहा, वहीं समूची खगोलीय घटना पांच घंटे तक चली।

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2021 Photos see here
सुपरमून... - फोटो : PTI

कस साल का दूसरा और पहला पूर्ण चंद्रग्रहण था। साथ ही छह साल में पहली बार सुपरमून और चंद्रग्रहण का संयोग बना। यानी आसमान में चांद आम रातों के मुकाबले ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई दिया। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और रूस समेत कई देशों में शानदार नजारा देखने को मिला। 

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2021 Photos see here
ऑस्ट्रेलिया में कुछ इस तरह दिखा चांद का खुबसूरत नजारा.... - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम साफ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बारिश और बादलों ने चंद्रग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जापान में भी बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए। प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2021 Photos see here
ब्लडमून की शानदार तस्वीर... - फोटो : PTI

क्या होता है सुपरमून?
सुपरमून पृथ्वी से दिखाई देने वाला चंद्रमा का एक बड़ा आकार है। दरअसल चंद्रमा की पृथ्वी के चक्कर काटने की कक्षा अंडाकार है। इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी पास तक आ जाता है, जिससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखाई देता है। यदि पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसा हो तो इसे सुपरमून के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2021 Photos see here
भारत के कई हिस्सों में दिखा ब्लडमून... - फोटो : PTI
भारत के कई हिस्सों में दिखा ब्लडमून
शाम को 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म हुए इस चंद्र ग्रहण को भारत के कुछ हिस्सों में देखा गया। ज्यादातर देशों में चांद बड़े आकार के साथ लाल रंग में दिखाई दिया। इस कारण इसे ब्लडमून या सुपर फ्लावर ब्लडमून भी कहा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed