लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया।
2 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे।
3 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही विचारधारा के खिलाफ मतदान करने की अपील की।
4 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में मतदान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी मां ने वोट डालकर लोकतंत्र के उत्सव में योगदान दिया है।
5 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मतदान जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।"