आज लोकसभा के तीसरे चरण में 116 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह अपने गृहराज्य गुजरात जाकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी थे। जो गांधीनगर सीट से प्रत्याशी भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान से पहले मां से आशीर्वाद भी लिया। देखिए उनके गुजरात दौरे की ये खास तस्वीरें-
2 of 15
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने मां हीराबेन से मिलकर आशीर्वाद लिया। पीएम जब भी अहमदाबाद जाते हैं तो मां से मुलाकात करने जरूर जाते हैं। आज जब पीएम वोट डालने के लिए अहमदाबाद पहुंचे तो उससे पहले वो हीराबेन से मिलने घर गए। उनका आशीर्वाद लेने के बाद मोदी, मतदान के लिए निकले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप एक लाल चुनरी भी दी है। मोदी की मां हीराबेन ने आज अपने बेटे नरेंद्र मोदी को पावागढ़ वाली मां की लाल चुनरी का प्रसाद दिया। देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक देवी का यह मंदिर गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित है। दक्षिणमुखी मां काली का यह मंदिर पावागढ़ की ऊंची पहाड़ियों के बीच तकरीबन 550 मीटर की ऊंचाई पर है। शक्ति के उपासकों के लिए माता का यह मंदिर अत्यंत सिद्ध स्थान है।
4 of 15
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
वोट डालने निकलने से पहले उन्होंने कुछ देर तक मां से बात की। इस दौरान वो हीराबेन को कुछ खिलाते हुए भी देखे गए। पीएम और उनकी मां के ऐसे भावनात्मक पलों की कई तस्वीरें बीते पांच सालों में सामने आई हैं। कई मौकों पर हीराबेन, पीएम को खीर खिलाने की तस्वीरें भी देखी गई हैं।
5 of 15
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पहुंचे। एसपीजी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी घर पहुंचे और सुबह का वक्त परिवार के साथ गुजारा।