लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान है। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों, बंगाल की नौ, बिहार और मध्यप्रदेश की 8-8 सीटों समेत 59 लोकसभा सीटों पर 400 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आगे की स्लाइड में देखें, अबतक किन दिग्गजों ने किया मतदान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर बाद कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
3 of 16
मुरली मनोहर जोशी
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
4 of 16
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : ANI
बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कदम कुआं स्थित संत सेवेरिन स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 339 में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा वोट डालने पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
5 of 16
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के 89 नंबर मतदान केंद्र पर वोट डाला।