लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण में इन 12 सीटों पर दिग्गजों के बीच महामुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
रामपुर लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के नेपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। हालांकि कांग्रेस ने यहां से संजय कपूर को मैदान में उतारा है, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के आजम खान के बीच है। जया प्रदा के खिलाफ दिए गए मोहम्मद आजम खान के आपत्तिजनक बयानों के कारण भी इस बार यहां के मुकाबले पर लोगों की नजरें टिकी हैं।
मधेपुरा (बिहार)
बिहार की मधेपुरा सीट पर इस बार जन अधिकार पार्टी के टिकट पर ताल ठोकने उतरे पप्पू यादव के कारण मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। एनडीए ने दिनेश चंद्र यादव और यूपीए ने शरद यादव को मैदान में उतारा है। लड़ाई मजेदार इसलिए है क्योंकि मुकाबला तीन दिग्गजों के बीच हो रहा है। एक तरफ महागठबंधन में जगह नहीं मिलने के कारण नाराज पप्पू यादव अपने पूरे दम-खम का इस्तेमाल करेंगे, वहीं उनका सामना करेंगे लालू यादव को इसी सीट से धूल चटाने वाले शरद यादव। इसके अलावा यहां ओबीसी वोट बैंक को देखते हुए एनडीए ने दिनेश चंद्र यादव को उतारा है, जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है।
पुरी (ओडिशा)
आए दिन सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को टिकट मिलने के बाद से ही इस सीट पर सबकी नजर गड़ी हुई है। यहां से भाजपा के संबित पात्रा पहली बार मैदान में हैं, और उनके सामने खड़े हैं पुरी लोकसभा सीट के वर्तमान सांसद और बीजद उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा। कांग्रेस ने यहां से सत्यप्रकाश नायक को टिकट दिया है, जिसके कारण पूरे खेल की तस्वीर त्रिकोणीय बन गई है।