{"_id":"5cade34bbdec2214516f5c9c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-preparations-photos-of-various-states-for-first-phase-election-11-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: 20 राज्यों की 91 सीटों पर कल होनी है वोटिंग, तस्वीरों में देखिए कैसी है तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: 20 राज्यों की 91 सीटों पर कल होनी है वोटिंग, तस्वीरों में देखिए कैसी है तैयारी
Wed, 10 Apr 2019 07:16 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल का दिन लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम है। 11 अप्रैल को 17वें लोकसभा के लिए 20 राज्यों के 91 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव तैयारियां जोरों पर हैं। कल, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद होने जा रही है। पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे और कुछ सीटों पर छह बजे तक वोटिंग होगी। आइए तस्वीरों के जरिए चुनाव तैयारियों पर एक नजर डालते हैं...
जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारी।
जम्मू-कश्मीर में कल लोकसभा की दो सीटों पर मतदान होना है। ये दो सीटें बारामूला और जम्मू हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने चुनाव तैयारियों की तस्वीरों को ट्वीट किया है।
Jammu: Preparations underway for #LokSabhaElections2019 . 2 Lok Sabha constituencies of J&K- Baramulla and Jammu, are going to polls on April 11. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/PMzOvLPAFa
— ANI (@ANI) April 10, 2019
ईवीएम मशीन ले जाता चुनाव कर्मी।
जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर कल 33 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। सूबे में चुनाव के लिए 3489 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम मशीन ले जाता चुनाव कर्मी।
कल उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा की लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी।
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालते पुलिसकर्मी।
पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। यूपी में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में वोटिंग होगी। जबकि बिहार की चार सीटों - औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होगी।