फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं को लेकर इन दिग्गज नेताओं के 'बिगड़े बोल' मचा चुके हैं सियासी संग्राम

Tue, 16 Apr 2019 05:31 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Tue, 16 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: controversial statements of top leader on women
lok sabha elections 2019 - फोटो : Amar Ujala

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के भाजपा नेता व अभिनेत्री जया प्रदा पर दिए आपत्तिजनक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। हर तरफ से उनकी कड़ी निंदा हो रही है। मामला महिला आयोग और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। यह पहली बार नहीं है कि भारतीय राजनीति में महिलाओं के खिलाफ अभद्र बयान दिए गए हों। बयानों का सिलसिला अंतहीन है। हर बार आलोचनाओं और नोटिस के बाद इन बयानों को भुला दिया जाता है। इसके बाद फिर वही पुराना सिलसिला शुरू हो जाता है। किस-किसने दिए महिलाओं पर विवादित बयान आपको बता रहे हैं।  


 
Lok sabha chunav 2019: controversial statements of top leader on women
आजम खान

आजम खान

जया प्रदा का नाम लिए बगैर आजम ने एक जनसभा में कहा- क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे? आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया (इसके आगे आजम ने बेहद अभद्र भाषा इस्तेमाल किया) 

आजम खान ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया, अगर वह दोषी साबित होंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि मैं रामपुर से नौ बार विधायक रहा हूं, इतना मुझे पता है क्या कहना है, अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने किसी नाम लिया और उसपर टिप्पणी की, तो मैं चुनाव से हाथ पीछे कर लूंगा।

 
Lok sabha chunav 2019: controversial statements of top leader on women
शरद यादव - फोटो : amar ujala

शरद यादव 

भारतीय राजनीति में सबसे पुराने और वरिष्ठ नेताओं में से एक शरद यादव की जुबान महिलाओं को लेकर कई बार फिसली है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर उन्होंने कहा था- वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, मोटी हो गई हैं। पहले पतली थीं। हमारे मध्य प्रदेश से हैं। इसी तरह 1997 में शरद यादव ने संसद में महिला आरक्षण बिल पर कहा था कि इसका फायदा सिर्फ पर कटी महिलाओं का होगा। 

20 साल बाद 2017 में उनका बयान था- वोट की इज्जत आपकी बेटी की इज्जत से ज्यादा बड़ी होती है। अगर बेटी की इज्जत गई तो सिर्फ गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी लेकिन अगर वोट एक बार बिक गया तो देश और सूबे की इज्जत चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: controversial statements of top leader on women
नरेश अग्रवाल - फोटो : ANI

नरेश अग्रवाल 

सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन पर सपा के ही नरेश अग्रवाल ने अभद्र टिप्पणी की थी। जब 2018 में जया बच्चन को समाजवादी पार्टी की ओर से राज्य सभा में फिर से नामांकित किया गया तो नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को 'फिल्मों में नाचने वाली' बताया। जिस समय अग्रवाल ने ये बयान दिया था तब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को दोबारा राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। 
 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: controversial statements of top leader on women
संजय निरुपम

संजय निरुपम

2012 में गुजरात चुनावों के नतीजों पर चल रही एक टीवी बहस के दौरान संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी पर इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा- कल तक आप पैसे के लिए ठुमके लगा रही थीं और आज आप राजनीति सिखा रही हैं। आलोचना होने पर संजय निरुपम ने सफाई दी कि लोग सिर्फ एक टिप्पणी को ना देखें, संदर्भ समझना हो तो पूरा कार्यक्रम देखें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed