फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी से लखनऊ तक, पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की इन 10 सीटों पर नजर आएगा तूफानी मुकाबला

Sat, 04 May 2019 05:47 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 04 May 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: 10 Seats of fifth phase change the strategy of Uttar Pradsh
पूनम सिन्हा-राजनाथ सिंह-राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की सियासत अब अपने चुनावी चरम पर है। पांचवें चरण में 6 मई को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 14 सीटों में से 12 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं जबकि केवल दो सीटें कांग्रेस के पाले में हैं। लेकिन सपा-बसपा का महागठबंधन होने के बाद यूपी का सियासी समीकरण और पेचीदा हो गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 14 सीटों पर सपा-बसपा के प्रत्याशी दूसरे या तीसरे नंबर पर रहे थे लेकिन दोनों के वोट मिला दिए जाएं तो वो कई सीटों पर भारी पड़ते दिखते हैं। करते हैं 10 ऐसी सीटों की पड़ताल जहां इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Lok Sabha Chunav 2019: 10 Seats of fifth phase change the strategy of Uttar Pradsh
निरंजन ज्योति-सुखदेव प्रसाद-राकेश सचान - फोटो : ANI

फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से निरंजन ज्योति को टिकट दिया है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी के अफजाल सिद्दीकी को 1.87 लाख वोटों से हराया था।
सपा-बसपा के गठबंधन ने इस सीट से सुखदेव प्रसाद को उतारा है। इससे पहले सपा ने राकेश सचान को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। लेकिन गठबंधन के बाद ये सीट बसपा के हिस्से में आई। राकेश सचान अब कांग्रेस के टिकट पर यहां से उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को कुल वोट 4.85 लाख वोट मिले थे। जो सपा-बसपा को मिले 4.78 लाख वोटों से कुछ ही ज्यादा रहे।

Lok Sabha Chunav 2019: 10 Seats of fifth phase change the strategy of Uttar Pradsh
राजेश वर्मा-नकुल दुबे- कैसर जहां - फोटो : social Media

उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट की गिनती उन सीटों में होती है, जहां कुर्मी वोटर निर्णायक साबित होते हैं। इस सीट पर भाजपा के राजेश वर्मा, बसपा के नकुल दुबे और कांग्रेस की कैसर जहां के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा से भाजपा में आए राजेश वर्मा ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी कैसर जहां को 51,027 वोटों से मात दी थी। सीतापुर लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा को 4.17 लाख वोट मिले थे। जबकि सपा-बसपा के खाते में कुल 5.22 लाख वोट गए थे। जो भाजपा को मिले वोट से ज्यादा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: 10 Seats of fifth phase change the strategy of Uttar Pradsh
रेखा वर्मा-जितिन प्रसाद- अरशद सिद्दीकी - फोटो : social Media

धौरहरा लोकसभा सीट पर भाजपा की रेखा वर्मा, कांग्रेस के जितिन प्रसाद और बसपा के अरशद सिद्दीकी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा की रेखा वर्मा ने बसपा के दाऊद अहमद को 1.25 लाख वोटों से पटखनी दी थी। इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा को भाजपा से ज्यादा वोट मिले थे। भाजपा को कुल 3,60,357 वोट मिले थे जबकि सपा-बसपा को 4,68,714 वोट मिले थे। चुनाव में बसपा-सपा के बीच वोटों का अंतर केवल 650 था।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: 10 Seats of fifth phase change the strategy of Uttar Pradsh
आरके चैधरी-कौशल किशोर-सीएल वर्मा - फोटो : social Media

मोहनलालगंज की लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बसपा से कांग्रेस में आए आरके चैधरी को उतारा है। कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ बसपा ने सीएल वर्मा और भाजपा ने कौशल किशोर को उतारा है। जिससे यहां का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कौशल किशोर ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े आरके चौधरी को 1,45,416 वोटों से हराया था। उस चुनाव में यहां सपा-बसपा के कुल 5,52,224 वोट भाजपा को मिले 4,55,274 वोटों से ज्यादा थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed