17वें लोकसभा चुनाव के लिए 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही लोग अपने घरों से निकलकर बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रह हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत
उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की दो सीटों सहित आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है।
आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कहां-कहां दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
चुनाव के दिनभर के अपडेट को यहां पढ़ें
2 of 16
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : ANI
पूर्व क्रिकेटर और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता केंद्र संख्या 71 में मतदान किया।
3 of 16
पत्नी के साथ देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ नागपुर के एक मतदाता केंद्र में वोट डाला।
4 of 16
के चंद्रशेखर राव
- फोटो : ANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी धर्मपत्नी ने भी सिद्दिपेट जिले के मतदान केंद्र में मतदान किया।
5 of 16
रामदेव और आचार्य बालकृष्ण
राजनीतिक मामलों में सक्रिय और हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले योग गुरू रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण ने भी वोट किया।