फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने गुजरात के जामनगर में स्थित वन्यजीव संरक्षण केंद्र वंतारा का विशेष दौरा किया। यह केंद्र अनंत अंबानी द्वारा स्थापित किया गया है, जहां घायल, बचाए गए और लुप्तप्राय जानवरों की देखभाल और पुनर्वास किया जाता है।
2 of 6
महाआरती में शामिल हुए मेसी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मेसी की यह यात्रा भारतीय परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ी रही। वंतारा में हर गतिविधि की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुसार होती है। इसी क्रम में मेसी ने पारंपरिक हिंदू अनुष्ठानों में भाग लिया और मंदिर में महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान अंबे माता, गणेश, हनुमान और शिव पूजा की गई और विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
3 of 6
वंतारा में मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल
- फोटो : अमर उजाला
मेसी अपने इंटर मियामी क्लब के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे। उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से लोक संगीत, पुष्पवर्षा और आरती के साथ किया गया।
4 of 6
वंतारा में लियोनल मेसी
- फोटो : अमर उजाला
मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल भी गए मेसी
इसके बाद मेसी ने वंतारा परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी, सरीसृप और अन्य जानवरों के देखभाल केंद्र देखे। उन्होंने पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वाली टीम से बातचीत की और जाना कि कैसे आधुनिक चिकित्सा, सही पोषण और व्यवहार आधारित प्रशिक्षण से जानवरों की देखरेख की जाती है। मेसी ने मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इलाज और सर्जरी की प्रक्रियाएं देखीं। उन्होंने ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया।
5 of 6
वंतारा में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी
- फोटो : अमर उजाला
शेर के बच्चे नाम रखा गया लियोनल, मेसी ने हाथी के साथ खेला फुटबाल
फॉस्टर केयर सेंटर में मेसी ने अनाथ और कमजोर जानवरों की कहानियां सुनीं। इसी दौरान एक भावुक पल में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के शावक का नाम 'लियोनल' रखा, जो मेसी के सम्मान में रखा गया। इस दौरे का सबसे खास पल एलिफेंट केयर सेंटर में देखने को मिला, जहां मेसी एक बचाए गए हाथी के बच्चे मणिकलाल से मिले। मेसी ने उसके साथ फुटबॉल आधारित खेल गतिविधि में भाग लिया। यह दृश्य सभी के लिए बेहद यादगार बन गया।