फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala: केरल तट के पास लाइबेरियाई जहाज एक ओर झुका, समुद्र में फैला ईंधन, KSDMA ने जारी किया अलर्ट

Sun, 25 May 2025 08:57 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Sun, 25 May 2025 08:57 AM IST
सार

एमएससी एल्सा 3 नामक 184 मीटर लंबा यह जहाज समुद्री ईंधन लेकर शुक्रवार को विझिनजाम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। केरल तट से करीब 38 नॉटिकल मील दूर समुद्र में जहाज एक ओर झुक गया। इसके बाद जहाज पर लदे कुछ कंटेनर समुद्र में गिर गए।

विज्ञापन
Liberian ship tilted to one side near Kerala coast, fuel spilled in the sea, KSDMA issued alert
समुद्र में झुका जहाज। - फोटो : ANI
केरल तट से करीब 38 नॉटिकल मील दूर समुद्र में समुद्री ईंधन लेकर जा रहा लाइबेरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार दोपहर एक तरफ झुक गया। जहाज में भरा ईंधन समुद्र में फैल गया। इसे लेकर केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि समुद्र तट पर बह कर आए कंटेनर या तेल न छुएं। क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) राहत व बचाव कार्य में लगा है। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे तक तटरक्षक बल ने चालक दल के 21 सदस्यों को बचा लिया।
Liberian ship tilted to one side near Kerala coast, fuel spilled in the sea, KSDMA issued alert
जहाज से समुद्र में गिरते कंटेनर - फोटो : ANI
कोच्चि जा रहा था 184 मीटर लंबा जहाज
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एमएससी एल्सा 3 नामक 184 मीटर लंबा यह जहाज शुक्रवार को विझिनजाम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने 24 मई को दोपहर करीब 1:25 बजे भारतीय अधिकारियों को सूचित किया कि जहाज 26 डिग्री तक झुक गया है और तुरंत मदद चाहिए। जहाज के 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी कप्तान, 20 फिलीपीनी, 2 यूक्रेनी और 1 जॉर्जियाई नागरिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पुणे में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच संचालक गिरफ्तार, प्रतिदिन करते थे 25 लाख की ठगी
Liberian ship tilted to one side near Kerala coast, fuel spilled in the sea, KSDMA issued alert
समुद्र में एक ओर झुका जहाज। - फोटो : ANI
शुरू किया गया बचाव कार्य
जानकारी मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव कार्य शुरू किया। जहाज के पास जहाज और विमान तैनात किए गए। जहाज पर मौजूद 24 चालक दल के सदस्यों में से नौ लोग जीवनरक्षक नौकाओं में चले गए थे। आईसीजी के डोर्नियर ने आगे की निकासी की सुविधा के लिए जहाज के पास अतिरिक्त जीवनरक्षक नौकाएं उतारी। डीजी शिपिंग ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ समन्वय करते हुए जहाज प्रबंधकों को जहाज के लिए तत्काल बचाव सेवाएं देने के निर्देश जारी किए। बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तटरक्षक बल के एक जहाज पर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Liberian ship tilted to one side near Kerala coast, fuel spilled in the sea, KSDMA issued alert
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ANI
बचाए गए चालक दल के सदस्य
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि रात आठ बजे तक चालक दल के 21 सदस्यों को बचा लिया गया था। तीन चालक दल (कप्तान, मुख्य अभियंता और द्वितीय अभियंता) बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए जहाज पर ही थे। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाज और विमान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जहाज के झुकने के कारण कुछ कंटेनर गिर गए हैं। इसलिए जोखिम का आकलन किया जा रहा है। जहाज की स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भरा टैंकर पलटा, लीक हो रहा केमिकल



आईएनएस सुजाता के जरिये बचाए तीन क्रू सदस्य
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि सुबह 8:30 बजे जहाज पर बचे हुए तीन क्रू सदस्यों को आईएनएस सुजाता के जरिये बचा लिया गया। सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और आईसीजी स्थिति का आकलन कर रहा है। 
विज्ञापन
Liberian ship tilted to one side near Kerala coast, fuel spilled in the sea, KSDMA issued alert
जहाज। - फोटो : ANI
केएसडीएमए की चेतावनी: समुद्र तट पर बह कर आए कंटेनर या तेल न छुएं
केएसडीएमए के सदस्य सचिव शेखर कुरियाकोस के मुताबिक तटरक्षक बल से खतरनाक माल समुद्र में गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ कंटेनर और ईंधन समुद्र तट पर बहकर आ सकते हैं। यदि लोग इन्हें देखें तो उन्हें छूने या पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ तटीय इलाकों में समुद्र की सतह पर तेल की परतें दिख सकती हैं। कुरियाकोस ने पुष्टि की कि जहाज मरीन गैस ऑयल (एमजीओ) और वेरी लो सल्फर फ्यूल ऑयल (वीएलएसएफओ) लेकर जा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed