पेटीएम कंपनी के मालिक शर्मा बंधुओं की निजी सचिव सोनिया धवन के मन में अपने मालिकों की कमाई देखकर लालच जागा, फिर पति और एडमिन के साथ मिलकर उसने साजिश रची। रुपयों के लालच में उसने 7-8 साल पुरानी वफादारी पर पानी फेर दिया। कंपनी मालिकों की मानें तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी कंपनी की निजी सचिव सोनिया इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती है।
2 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम मालिक विजय शेखर शर्मा की सेक्रेटरी सोनिया में पैसा कमाने की ललक थी और वह कुछ ऐसा काम करना चाहती थी जिससे लोग उसे याद करें। दरअसल, उसका पति रूपक जैन रुपये कमाने के मामले में फेल था और कुछ खास नहीं कर पा रहा था।
3 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
सोनिया व रूपक के घर का खर्च भी सोनिया की कमाई से ही चलता था। रूपक अपने फैशन वगैरह पर भी सोनिया के पैसे ही उड़ाता था। जानकारी के मुताबिक सोनिया ने कई बार एडवांस भी लिया और पति द्वारा रुपये खर्च करने की बात कही थी। कंपनी सूत्रों का दावा है कि सोनिया और उसके पति के बहुत अनाप-शनाप खर्चे थे और आमदनी उस हिसाब से नहीं थी। इसी कारण वह तनाव में आ जाती थी।
4 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
कर्मचारी होने के नाते सोनिया को कई बार समझाया गया था। सोनिया पति के साथ प्रतीक लोरियल सोसायटी में रहती थी। जबकि एडमिन देवेंद्र शहदरा गांव में किराए पर रहता था। सोनिया ने पूरी जानकारी एकत्र तो कर ली लेकिन बिना देवेंद्र के वह वारदात को अंजाम देने में अपने आप को कमजोर महसूस कर रही थी।
5 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
देवेंद्र को अपने जाल में शामिल करते हुए कहा सोनिया ने कहा कि कब तक यह नौकरी करते रहोगे। क्यों न ऐसी योजना बनाई जाए कि वह भी पेटीएम की तरह ही कोई कंपनी चालू कर दें। जिससे वह भी पेटीएम के मालिकों की तरह बन सकें। सोनिया और उसके पति रूपक जैन ने उसको समझाया तो वह भी लालच में आ गया।