दिल्ली की केजरीवाल सरकार को रविवार को एक बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति ने
चुनाव आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए 20 आप विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। पार्टी के इन 20 विधायकों में पार्टी के कई जाने-माने चेहरे शामिल थे। सबके मन में यह सवाल है कि आखिर वो कौन से विधायक हैं जिनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई है। तो जानिए उन विधायकों के बारे में-
1. अलका लांबा- चांदनी चौक से विधायक थीं और दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री की संसदीय सचिव थी। अलका कांग्रेस का दामन छोड़ आप में शामिल हुई थीं।
ये हैं आप के वो 20 विधायक जो गंवा बैठे अपनी कुर्सी, जानिए पूरी कुंडली
2. प्रवीण कुमार- जंगपुरा से विधायक थे और
दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री के संसदीय सचिव थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मनिंदर सिंह धीर को हराया था।
ये हैं आप के वो 20 विधायक जो गंवा बैठे अपनी कुर्सी, जानिए पूरी कुंडली
3. शरद कुमार- नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और दिल्ली सरकार में राजस्व मंत्री के संसदीय सचिव थे।
ये हैं आप के वो 20 विधायक जो गंवा बैठे अपनी कुर्सी, जानिए पूरी कुंडली
4. आदर्श शास्त्री- द्वारका से आप विधायक आदर्श शास्त्री, जो आईटी मंत्री के संसदीय सचिव थे। शास्त्री शिक्षा और समाज कल्याण के लिए कार्य करते हैं।
ये हैं आप के वो 20 विधायक जो गंवा बैठे अपनी कुर्सी, जानिए पूरी कुंडली
5. मदन लाल- कस्तूरबा नगर से विधायक थे और दिल्ली सरकार में सतर्कता मंत्री के संसदीय सचिव थे।