फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2020 के अंत तक भारत में आ सकता है महाप्रलय, भयानक भूकंप का वैज्ञानिकों ने किया दावा

Wed, 28 Oct 2020 09:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 28 Oct 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
fearful earthquake may hit in India by the end of 2020
हिमालय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

साल 2020 में दुनियाभर के लोगों ने एक के बाद एक कई आपदाएं और सबसे बड़ी महामारी को देखा। कोरोना के वजह से दुनिया कई साल पीछे चली गई है। ऐसे में लोगों ने इस साल को मनहूस साल की संज्ञा दे दी है। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई बाधित है, उद्योग-धंधे भी ठप पड़ गए हैं। कई लोगों को तो अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ गया है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल के अंत तक भारत के ऊपर और भी मुसीबत का पहाड़ टूट सकता है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जल्द ही भारत के पूरे हिमालय क्षेत्र में तेज भूकंप के झटके आ सकते हैं। इस क्षेत्र में अंदर ही अंदर हलचल तेज हो रही है।

fearful earthquake may hit in India by the end of 2020
हिमालय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भारत के सिर का ताज कहा जाने वाला हिमालय देश को ना केवल उत्तर दिशा से आने वाले ठंडी हवाओं से बचाता है, बल्कि दुश्मनों को भी देश में घुसने से रोकता है। देश की सुरक्षा में हिमालय की चोटियां लंबे समय से खड़ी हैं। हालांकि, हिमालय क्षेत्र में भूकंप आने की यह चेतावनी रिसर्च स्टडी में दी गई है। रिसर्च में दावा किया गया है कि इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर यह हमारे जीवन काल के दौरान ही आ जाए।

fearful earthquake may hit in India by the end of 2020
हिमालय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सिस्मोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित हुए इस अध्ययन में चट्टानों की सतहों और मिट्टी की जांच, रेडियोकार्बन विश्लेषण के बाद इस बात का अनुमान लगाया गया है कि भयानक भूकंप आ सकता है। वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा जिओलॉजिकल, हिस्टोरिकल और जियोफिजिकल डेटा की समीक्षा के आधार पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fearful earthquake may hit in India by the end of 2020
हिमालय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इस शोध के रिसर्चर स्टीवन जी वोस्नोस्की ने बताया कि हिमाचल क्षेत्र पूर्व में भारत तो पश्चिम में पाकिस्तान तक फैला हुआ है इसलिए उस पूरे क्षेत्र में इसका असर दिखेगा। पहले भी यह क्षेत्र कई बड़े भूकंप का केंद्र रह चुका है।

विज्ञापन
fearful earthquake may hit in India by the end of 2020
हिमालय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

रिसर्च में कहा गया है कि अगर ऐसा भयावह भूकंप आता है, तो भारत के चंडीगढ़ और देहरादून और नेपाल के काठमांडू जैसे बड़े शहर सीधे तौर पर इससे प्रभावित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed