फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहन बीमा लेने से पहले रखें इन 6 बातों का ध्यान

Tue, 28 Jun 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
 Keep these 6 things in mind before taking auto insurance

बीमां कंपनियां हमेशा नए-नए ऑफर देकर आप को आकर्षित करने की कोशिश करती रहती हैं। खासतौर पर जब आप बाइक खरीदते हैं, तब एजेंट पीछे पड़ जाते हैं और कंपनी की स्कीम सुना-सुनाकर भ्रमित करने का भ्‍ारसक प्रयास करते हैं। यही कारण्‍ा है ‌कि आज हम आपको बता रहे हैं कि बीमा करवाने से पहले किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

वाहन बीमा लेने से पहले रखें इन 6 बातों का ध्यान

 Keep these 6 things in mind before taking auto insurance

सबसे पहली बात यह कि आप जिस कंपनी से बीमा लेने का प्लान कर रहे हैं उसके क्लेम सेटलमेंट के रेशियो के बारे में जानकारी लें। जिस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा होगा वह आपको अच्छी सुविधा दे सकता है। 

क्लेम सेटलमेंट रेशियो से कंपनी के बीमा से जुड़े ट्रैक रिकॉर्ड का पता चलता है और हां, ऐसी कंपनी से बीमा न लें जो केवल आप से प्रीमियम लेने में तो आगे रहे, लेकिन क्लेम देने के लिए आप को टहलाती रहे। 

वाहन बीमा लेने से पहले रखें इन 6 बातों का ध्यान

 Keep these 6 things in mind before taking auto insurance
- फोटो : getty

ऐसी कंपनी से बीमा लें जो आप को इस बात को लेकर सुनिश्चित कर सके कि बीमा लेने के बाद आप को बढ़िया कस्टमर सपोर्ट और सर्विस मिलेगी। क्योंकि कई कंपनियां बीमा लेने से पहले इन्श्योर्ड पीरियड तक अच्छी सर्विसेज देने का वादा करती हैं। लेकिन ऐसा सही में होता नहीं है। ज्यादातर कंपनियां इसका झूठा वायदा करती हैं। इन झूठे वायदों के बारे में क्लेम लेने के दौरान पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन बीमा लेने से पहले रखें इन 6 बातों का ध्यान

 Keep these 6 things in mind before taking auto insurance
- फोटो : getty

हो सके तो बीमा लेने से पहले आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से पता करें कि कौन सी बीमा कंपनी अच्छी सर्विस देती है और हां, यह भी सुनिश्चित करें कि क्या यह कंपनी आपको 24/7 सपोर्ट दे सकेगी।

विज्ञापन

वाहन बीमा लेने से पहले रखें इन 6 बातों का ध्यान

 Keep these 6 things in mind before taking auto insurance
- फोटो : getty

मोटर पॉलिसी देने से पहले कंपनियां आपकी गाड़ी या बाइक की इन्श्योरेंस डिक्लेयर वैल्यू (आईडीवी) निकालती है। हर इन्श्योरेंस कंपनी का इसको तय करने का पैमाना अलग-अलग होता है। आईडीवी आपके वाहन की रिसेल वैल्यू पर असर डालता है। जितनी ज्यादा आईडीवी कंपनी तय करेगी उतनी ज्यादा रीसेल वैल्यू आपको आपकी गाड़ी की मिलेगी, इसलिए इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed