फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Gandhi: 'अगर मोदी-ट्रंप अच्छे दोस्त तो फिर ऐसा क्यों होने दिया?' अमेरिका से निर्वासन मसले पर प्रियंका

Thu, 06 Feb 2025 01:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 01:27 PM IST
सार

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से कथित अवैध प्रवासियों को वापस भारत भेजे जाने के मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी।

विज्ञापन
It was said Modi-Trump good friends why did PM let this happen: Priyanka Gandhi on Indians deportation
विपक्ष का हमला - फोटो : PTI

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निर्वासित करने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर बुधवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर में उतरा था। अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से निर्वासित भारतीयों का यह पहला ऐसा जत्था था।

It was said Modi-Trump good friends why did PM let this happen: Priyanka Gandhi on Indians deportation
विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

निर्वासित लोगों ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैरों में हथकड़ी बंधी रही और अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें खोला गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'बहुत सी बातें कही गईं कि मोदी जी और ट्रंप जी बहुत अच्छे दोस्त हैं। मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया, क्या हम उन्हें लाने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे।'

It was said Modi-Trump good friends why did PM let this happen: Priyanka Gandhi on Indians deportation
विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

उन्होंने कहा, 'क्या लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए कि उन्हें हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जाए।' यह पूछे जाने पर कि क्या विदेश मंत्री को जवाब देना चाहिए? उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। क्या यही तरीका है?'

हाथों में हथकड़ी पहनकर विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से कथित अवैध प्रवासियों को वापस भारत भेजे जाने के मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ‘देश का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
It was said Modi-Trump good friends why did PM let this happen: Priyanka Gandhi on Indians deportation
विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विपक्ष ने सरकार की चुप्पी की आलोचना की
कई विपक्षी सांसदों ने भी सरकार की आलोचना की और उनके साथ किए जा रहे व्यवहार पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जिस तरह से भारतीयों को वापस लाया गया, वह सरकार की कमजोरी का प्रमाण है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'जिस तरह से महिलाओं के साथ व्यवहार किया गया और उन्हें अपराधियों की तरह हथकड़ी लगाकर वापस लाया गया। हम देश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की प्रतिष्ठा से ज्यादा उनकी व्यक्तिगत छवि महत्वपूर्ण है। यह एक काला दिन है। प्रधानमंत्री चुप हैं।

विज्ञापन
It was said Modi-Trump good friends why did PM let this happen: Priyanka Gandhi on Indians deportation
विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर और कीर्ति आजाद ने घेरा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आश्चर्य जताया कि भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध ऐसी स्थितियों को टालने में क्यों कारगर नहीं हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका को वहां अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजने का कानूनी अधिकार है, लेकिन जिस तरह से उन्हें वापस भेजा गया, हम उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस उद्देश्य के लिए नागरिक विमान का इस्तेमाल किया जा सकता था। टीएमसी के कीर्ति आजाद ने भी भारतीयों को वापस भेजने के तरीके पर सवाल उठाया और इस घटना को दर्दनाक करार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed