फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा चुनाव: देखिए मतदान के दौरान खींची गई कुछ दिलचस्प तस्वीरें

Sat, 08 Dec 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
Interesting Photos of Assembly Elections in Telangana and Rajasthan
old women after voting

मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार के दिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं। जैसे ही मतदान समाप्त हुए चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू हो गए। इनमें चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, एग्जिट पोल में तेलंगाना को छोड़ दें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में तस्वीर एक जैसी सी बन रही है। राज्यों में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में किसी एक दल के पक्ष में स्पष्ट झुकाव नहीं दिख रहा है।

Interesting Photos of Assembly Elections in Telangana and Rajasthan
सिद्धी कुमारी अपनी दादी के साथ मतदान केंद्र पर
अच्छी बात ये रही कि इस बार राज्यों की जनता ने जमकर वोटिंग की। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 74.38 फीसद मतदान हुआ। यहां कई राजनेता अपने परिवार के साथ मतदान केंद्रों पर नजर आए। बिकानेर से भाजपा की उम्मीदवार सिद्धी कुमारी अपनी दादी के साथ मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंची तो वे कैमरा की नजर में आ गई। यहां पोलिंग बूथ पर उन्होंने न केवल खुद मतदान किया बल्कि अपनी उम्रदराज दादी की भी इसमें मदद की। ऐसाकर दादी-पोती बेहद खुश नजर आई। दादी ने पोती को लगे हाथ जीत का आशीर्वाद भी दे दिया। 
 
Interesting Photos of Assembly Elections in Telangana and Rajasthan
भुपेंद्र यादव

उधर, अजमेर में भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव भी मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर बेहद खुश नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन में मतदान बूथ पर मतदान करने पहुंची। अपना वोट डालने के बाद, राजे ने मीडिया से कहा "मुझे लगता है कि लोगों ने राजस्थान में विकास देखा है तभी लोग भारी संख्या में वोटिंग के लिए बाहर निकले हैं। मुझे लगता है कि लोग विकास के लिए ही मतदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये वोट राज्य के विकास के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Photos of Assembly Elections in Telangana and Rajasthan
वसुंधरा राजे

राजे ने कहा, "किसी भी अन्य दलों के अपेक्षा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अथक काम किया है। मुझे लगता है कि पार्टी ने राज्य में बहुत कुछ किया है और मतदाता भी यही महसूस करते हैं।" वहीं तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 67 फीसद मतदान हुआ। इन चुनावों को लेकर कहा जा रहा है कि इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ने वाला है। तेलंगाना में साल 2014 में मत प्रतिशत 1.9 फीसदी कम रहा था। तेलंगाना में कई बड़े फिल्म स्टारों से लेकर अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, ‘बाहुबली’ फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Interesting Photos of Assembly Elections in Telangana and Rajasthan
तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव अपनी पत्नी शोभा के साथ

एग्जिट पोल में तेलंगाना में एकबार फिर से टीआरएस सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में सत्ता वापसी के लिए लड़ रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपनी पत्नी शोभा के साथ मतदान केंद्र पर मतदान डालने पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर एक सकारात्मक भाव नजर आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed