फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: जिस जगह पर चीनी सेना से हुआ था खूनी संघर्ष, उस गलवां घाटी के पास क्रिकेट खेलते दिखे भारतीय सेना के जवान

Sat, 04 Mar 2023 11:42 AM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 04 Mar 2023 11:42 AM IST
सार

Indian Army: सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में सेना के कुछ जवान गलवां की बर्फ से ढंकी चोटियों और पथरीली घाटियों में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए पिच और विकेट का भी इंतजाम किया है।

विज्ञापन
Indian Army Releases Photos of Soldiers Playing Cricket in Galwan Ghati News in Hindi
Indian Army - फोटो : Social Media

जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ गालवां घाटी के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए इलाके में पेट्रोलिंग और अन्य गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। LAC पर भारतीय सेना ने क्रिकेट जैसी अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।



सूत्रों के मुताबिक, जिस गलवां घाटी में 2020 में चीनी सेना के साथ खूनी झड़प हुई थी, वहीं भारतीय सेना के जवानों ने क्रिकेट खेला। सेना ने घोड़ों और खच्चरों पर गलवां घाटी के पास सर्वे भी किया। इसके अलावा पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गलवां घाटी के पास भारतीय सेना के जवान क्रिकेट खेलते दिखे। भारतीय सेना के हवाले से सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सेना की टुकड़ियां अत्यधिक सर्दियों के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करती हैं। जिससे प्रतिकूल मौसम के बावजूद जवानों का मनोबल बना रहे। 
Indian Army Releases Photos of Soldiers Playing Cricket in Galwan Ghati News in Hindi
Indian Army - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में सेना के कुछ जवान गलवान की बर्फ से ढंकी चोटियों और पथरीली घाटियों में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए पिच और विकेट का भी इंतजाम किया है। अलग-अलग तस्वीरों में जवान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करते दिख रहे हैं। 

Indian Army Releases Photos of Soldiers Playing Cricket in Galwan Ghati News in Hindi
Indian Army - फोटो : Social Media

हालांकि, भारतीय सेना ने क्रिकेट कहां खेला जा रहा है, उसके सटीक लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह इलाका पूर्वी लद्दाख से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि यह गलवां घाटी के उस इलाके के करीब है, जहां जून 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी और 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, पर चीन ने कभी भी अपनी तरफ से मारे गए सैनिककों की सही संख्या नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Releases Photos of Soldiers Playing Cricket in Galwan Ghati News in Hindi
Indian Army - फोटो : Social Media

इन तस्वीरों पर भारतीय सेना की लेह स्थित 14 वीं कोर ने ट्वीट किया कि पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने पूरे उत्साह और शौर्य के साथ शून्य से नीचे के तापमान और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। हम असंभव को संभव बनाते हैं। भारतीय सेना की टुकड़ियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास DBO सेक्टर में आयोजित एक आइस हॉकी मैच में भी भाग लिया।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed