{"_id":"5cb5b129bdec222dcd5a9f09","slug":"indian-missile-program-know-about-agni-nirbhay-akash-nag-pinaka-and-astra-missile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन मिसाइलों से खौफ खाते हैं देश के दुश्मन, एक तो 5500 किलोमीटर तक कर सकती है मार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन मिसाइलों से खौफ खाते हैं देश के दुश्मन, एक तो 5500 किलोमीटर तक कर सकती है मार
Tue, 16 Apr 2019 04:10 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 16 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मिसाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भारत ने सब सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया। भारत की यह मिसाइल अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल के बराबर है। भारत लगातार कई बार पड़ोसियों द्वारा थोपे गए युद्ध का शिकार रहा है। अपनी सुरक्षा के लिए भारत ने विश्व स्तर के कई मिसाइलों का निर्माण किया है। जानिए इनकी खासियत-
अग्नि 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 5
यह अग्नि सीरीज का इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। इसकी विशेषता ये है कि समय आने पर इसके रेंज में बढ़ोत्तरी भी की जा सकती है।
अग्नि 4
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 4
अपने पुराने वर्जनों के मुकाबले अग्नि-4 मिसाइल काफी हल्की है और इसमें बहुत सी नई तकनीक इस्तेमाल की गई है। भारतीय सेना में शामिल यह मिसाइल 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 3
अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। इसकी खासियत ये है कि जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर वार कर सकती है। यह डेढ़ टन तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखती है। इसमें एडवांस कम्प्यूटर और नेवीगेशन सिस्टम लगा है।
विज्ञापन
अग्नि 2
- फोटो : सोशल मीडिया