फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में बहरीन पुलिस ने छुड़ाई अपहृत हुई भारतीय बच्ची, सुषमा ने कहा थैंक्स

Thu, 04 Aug 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Indian born girl rescued in bahrain
- फोटो : DT news

बहरीन में अपहृत हुई भारतीय मूल की बच्ची को वहां की पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में मुक्त कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। बहरीन के इस प्रयास पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बहरीन सरकार का शुक्रिया जताया। 


इससे पहले सुषमा ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर सुबह बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा से बात की थी। विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद बहरीन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत अपहृत बच्ची साराह को खोज निकाला। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक महिला है।

Indian born girl rescued in bahrain
- फोटो : DT news

साराह के मुक्त होने के बाद सुषमा ने ट्वीट किया कि वो साराह के मुक्त होने से खुश हैं, बहरीन का धन्यवाद। बता दें कि साराह का बीते दिवस मंगलवार शाम को मनामा में उस समय अपहरण कर लिया गया था जब उसकी मां उसे गाड़ी में छोड़कर एक दुकान से सामान खरीदने चली गई थी। तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने साराह का अपहरण कर लिया था। 

Indian born girl rescued in bahrain
bahrain girl - फोटो : DT news
पुलिस ने इसकी सूचना हूरा पुलिस को दी। इसकी सूचना फेसबुक पर भी दी गई जो कुछ देर बाद ही देशभर में वायरल हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही मनामा पुलिस ने अपहरण में शामिल रही कार की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian born girl rescued in bahrain
bahrain girl - फोटो : bahrain girl
इसके बाद बहरीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें एक बहरीन का पुरुष और एक एशियन महिला है। बहरीन की वेबसाइट डीटी न्यूज के अनुसार पुलिस ने बच्ची की तलाश में 25 पेट्रोल गाड़ियों को लगाया था। बहरीन पुलिस के कर्नल अल थवाड़ी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही हमने अपनी खोजबीन तेज कर दी ‌थी। इसके बाद जल्द ही आरोपियों की पहचान कर बच्‍ची को अपहरणकर्ता महिला के हूरा स्थित घर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Indian born girl rescued in bahrain
bahrain girl - फोटो : DT news

वहीं बच्ची के चाचा अनीश चार्ल्स ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्‍थ है। बच्‍ची के अपहरण के दौरान आरोपियों ने उसे बस चिप्स का एक पैकेट और जूस दिया था। हालांकि बच्‍ची के अपहरण में उसके पिता की भूमिका की भी चर्चाएं थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed