{"_id":"57a2e6554f1c1b54762ba428","slug":"after-16-innings-team-india-missed-to-dismiss-opposition-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत भी नहीं मिली और थम गया भारत का लगातार 16 पारियों वाला रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत भी नहीं मिली और थम गया भारत का लगातार 16 पारियों वाला रिकॉर्ड
Thu, 04 Aug 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले बारिश ने फिर वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जमैका टेस्ट के ड्रॉ होने से भारत की न सिर्फ टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर पानी फिर गया बल्कि उसका एक ऐसा सिलसिला थम गया जो पिछली लगातार 16 पारियों से लगातार चलता आ रहा था।
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
मैच के ड्रॉ होने से टीम इंडिया को झटका तो लगा ही लेकिन जमैका के सबीना पार्क में जीत का सिलसिला भी थम सा गया। इस मैदान पर लगातार 15 टेस्ट मैचों में परिणाम निकले हैं। इस मैदान पर इस टेस्ट मैच से पहले आखिरी बार ड्रॉ जनवरी 1998 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुआ था। सबीना पार्क 29 में से उन 4 मैदानों में शामिल है जिसमें 10 या उससे ज्यादा मैचों की मेजबानी की और महज एक मैच ड्रॉ हुआ है।
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
3 of 6
आर अश्विन
- फोटो : GE
बारिश के बाद मैच के अंतिम दिन भारत को सिर्फ 6 विकेट झटकने थे और जिस तरह से पिछली 3 पारियों में भारतीय गेंदबाजों ने कैरेबियाई टीम को उसी के घर पर समेटा था उसे देखकर लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज इस बार भी कामयाब होंगे, लेकिन रोस्टन चेस के शानदार शतक और 2 बल्लेबाजों के साथ की गई शतकीय साझेदारियों ने अपनी टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया। साथ ही भारत के 16 पारियों में विपक्षी टीम को हर बार ऑलआउट करने के कारनामे को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
4 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : Getty
टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस पारी से पहले लगातार 16 टेस्ट पारियों में हर बार विपक्षी टीम को ऑलआउट किया है। इस नायाब सिलसिले की शुरुआत पिछले साल गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मैच से हुई। विराट कोहली की कप्तानी में गेंदबाजों ने इस दौरान बेहद शानदार खेल दिखाया और हर बार विपक्षी टीम के पूरे 20-20 विकेट समेट लिए।
विज्ञापन
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
5 of 6
विराट कोहली
पिछले 8 टेस्ट मैचों में भारत सिर्फ एक बार मैच हारा है जो सिलसिले की शुरुआत के पहले मैच में ही हुआ था। भारत वह मैच श्रीलंका से हार गया था। फिर इस लगातर सिलसिले में सिर्फ 2 मैच बराबरी पर खत्म हुए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।