फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में गांगुली को राहत, डगआउट में कोलकाता के खिलाफ दिल्ली को कर सकेंगे चीयरअप

Wed, 10 Apr 2019 05:25 PM IST
Sumit Kumar Sumit kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly can sit in delhi capitals dugout during match against kkr in ipl 2019
sourav ganguly - फोटो : social media

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनके खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत के बावजूद इंडियन टी-20 लीग टीम दिल्ली की टीम के डगआउट में बैठने से नहीं रोका जाएगा लेकिन उन्हें इस मामले में बीसीसीआई लोकपाल के सामने स्वयं उपस्थित होना पड़ सकता है। गांगुली दिल्ली के सलाहकार हैं जिसे 12 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता के खिलाफ मैच खेलना है।


 

sourav ganguly can sit in delhi capitals dugout during match against kkr in ipl 2019
sourav ganguly

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डी के जैन इस मामले में अंतिम फैसला देने से पहले इस पूर्व भारतीय कप्तान का पक्ष सुनना चाहते हैं। कोलकाता के तीन प्रशंसकों भासवती सांतुआ, रणजीत सील और अभिजीत मुखर्जी ने बीसीसीआई लोकपाल डी के जैन को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पूर्व भारतीय कप्तान की दोहरी भूमिका हितों के टकराव के अंतर्गत आती है।

sourav ganguly can sit in delhi capitals dugout during match against kkr in ipl 2019
sourav ganguly

गांगुली ने लोकपाल के नोटिस पर इन आरोपों का सिरे से खंडन किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, 'सौरव को दिल्ली के डगआउट में बैठने से नहीं रोका गया है। यह मामला अब भी लोकपाल के पास लंबित है और कोई कानून उन्हें डगआउट में उपस्थित रहने से नहीं रोक सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly can sit in delhi capitals dugout during match against kkr in ipl 2019
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग

उन्होंने कहा, 'लेकिन हां अगर वह किसी अन्य जगह पर बैठना चाहते है तो यह उनका फैसला होगा। तथा न्यायमूर्ति जैन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह खास मैच उनकी चिंता नहीं है। इसलिए मामला पहले ही साफ हो गया है। 'लेकिन जब उन्होंने लोकपाल को अपना जवाब भेज दिया है तो फिर उन्हें स्वयं उपस्थित होने की क्यों जरूरत पड़ रही है?

विज्ञापन
sourav ganguly can sit in delhi capitals dugout during match against kkr in ipl 2019
sourav ganguly

अधिकारी ने कहा, 'यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का अनुसरण करना है। यहां तक कि हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को भी लिखित जवाब देने के बाद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ा था। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि लोकपाल सौरव को बुलाएंगे लेकिन मामले को बंद करने से पहले उनके पास यह विकल्प है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed