हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
5 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर में संघ व उससे जुड़े संगठनों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके जुड़े विभिन्न संगठनों की राष्ट्रीय बैठक गुजरात के गांधीनगर में पांच जनवरी से शुरू हो रही है। सात जनवरी तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई-रन) की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 150 कर्मियों को मंगलवार को सांकेतिक तौर पर टीका लगाया जाएगा। हर सेंटर में ड्राई रन की नोडल अधिकारी पूरी मॉनीटरिंग करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे। इसी दिन रिपोर्ट सीएमओ के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा परियोजना’ को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। इस परियोजना के लिये पर्यावरण मंजूरी दिए जाने और इसके लिए भूमि उपयोग में बदलाव सहित अनेक बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
जेएनयू बवाल को आज एक वर्ष पूरा, किसी की गिरफ्तारी और न ही हुई चार्जशीट
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुए बवाल को मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने न तो अभी तक किसी की गिरफ्तारी की है और न ही चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी तरह बंद कर दी। वहीं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि कोविड के चलते जेएनयू बंद हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...