फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Akola RPF woman save life Simhastha kumbh CM Fadnavis invite Prez Murmu mumbai pune news

महाराष्ट्र: RPF महिला पुलिसकर्मी ने बचाई यात्री की जान; राष्ट्रपति को सिंहस्थ कुंभ में ध्वजारोहण का निमंत्रण

Thu, 22 Oct 2026 06:33 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Oct 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Akola RPF woman save life Simhastha kumbh CM Fadnavis invite Prez Murmu mumbai pune news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला अधिकारी की सतर्कता से 55 साल की महिला की जान बाल-बाल बच गई। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, यह महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान अपना संतुलन खो बैठी और चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिरने ही वाली थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह वाकया शनिवार नागपुर-अहमदाबाद प्रेरणा एक्सप्रेस (नंबर 22138) स्टेशन से रवाना होने के दौरान पेश आया। पीड़ित यात्री की पहचान अकोला की रहने वाली संगीता भरत खत्री के तौर पर की गई। ट्रेन से उतरने के दौरान संगीता का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में फिसलने लगीं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सोनल इंगले खतरनाक स्थिति देख तुरंत उनकी मदद के लिए भागीं और फुर्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आईं। इससे संगीता पटरियों पर गिरने से बच गईं। हालांकि, उन्हें मामूली खरोंचें आईं। एएसआई इंगले अपनी फुर्ती और सतर्कता सात दिनों के अंदर दो रेल यात्रियों की जान बचाने का श्रेय हासिल किया है। इससे पहले 10 अक्तूबर को उन्होंने अकोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दिव्यांग बुजुर्ग यात्री को बचाया था। यह यात्री अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस (नंबर 12655) में चढ़ने की कोशिश के दौरान अपना संतुलन खो बैठे थे।

विज्ञापन

फडणवीस ने सिंहस्थ कुंभ के ध्वजारोहण के लिए राष्ट्रपति को दिया न्योता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति से मिला और उन्हें औपचारिक रूप से 31 अक्तूबर को ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। निमंत्रण पत्र में पॉप अप डिजाइन के जरिए कुंभ मेले की पौराणिक उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्ता और भव्यता को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed