फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three day conference of the RSS and its affiliated organizations in Gandhinagar Mohan Bhagwat and JP Nadda will participate

गुजरात: गांधीनगर में संघ व उससे जुड़े संगठनों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से, भागवत-नड्डा लेंगे हिस्सा

Tue, 05 Jan 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Jan 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Three day conference of the RSS and its affiliated organizations in Gandhinagar Mohan Bhagwat and JP Nadda will participate
संघ प्रमुख मोहन भागवत व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके जुड़े विभिन्न संगठनों की राष्ट्रीय बैठक गुजरात के गांधीनगर में पांच जनवरी से शुरू हो रही है। सात जनवरी तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


संघ अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में संघ से जुड़े 25 संगठनों के करीब 150 प्रतिनिधि शामिल होंगे और इस दौरान ये सभी लोग अपने अनुभव, फीडबैक और जानकारी एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन गांधीनगर में कर्णावती यूनिवर्सिटी परिसर में होगा।
विज्ञापन



भागवत और नड्डा के अलावा संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, स्वदेशी जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी समन्वय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने बताया कि यह बैठक कोई फैसला लेने का मंच नहीं है। सभी संबंधित संगठन स्वतंत्र, स्वायत्त हैं और सबका कार्य क्षेत्र अलग-अलग है। सभी लोग अपने अनुभव, फीडबैक और जानकारियां एक दूसरे से साझा करेंगे ताकि लोगों को फायदा हो सके। उन्होंने बताया कि समन्वय बैठक हर साल दो बार होती है।


आमतौर पर बड़े स्तर पर सितंबर में और छोटे समूह में जनवरी में बैठक होती है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल सितंबर में हुई बैठक सीमित स्तर पर हुई थी। गांधीनगर में हो रही बैठक में करीब 150 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास की इच्छा पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए घर घर जाकर चंदा जुटाने समेत मौजूदा कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed