हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज आज, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का आज भव्य आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करके डाक टिकट जारी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में महोत्सव की शुरूआत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केपी ओली सरकार के विरोध में आज पुष्प कमल दहल नेपाल में करेंगे हड़ताल
नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प कमल दहल प्रचंड धड़े ने बृहस्पतिवार को ओली सरकार के विरोध में देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान परिवहन सेवाएं, बाजार और शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कड़ाके की सर्दी झेलने के बाद अब राजधानी वाले सर्दी से राहत पाने की राह पर हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसानों के समर्थन में उतरे देश-विदेश के 400 शिक्षाविद, कहा- नए कानूनों पर देशभर में हो चर्चा
किसानों को अब शिक्षाविदों का भी साथ मिल गया है। भारत समेत विदेशी विश्वविद्यालयों के करीब 400 शिक्षाविदों का मानना है कि नए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए खतरा हैं। इसलिए ये वापस लिए जाएं।
यहां पढ़ें पूरी खबर