फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 400 academicians from India and abroad landed in support of farmers

किसानों के समर्थन में उतरे देश-विदेश के 400 शिक्षाविद, कहा- नए कानूनों पर देशभर में हो चर्चा

Thu, 04 Feb 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 05:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 400 academicians from India and abroad landed in support of farmers
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान... - फोटो : पीटीआई

किसानों को अब शिक्षाविदों का भी साथ मिल गया है। भारत समेत विदेशी विश्वविद्यालयों के करीब 400 शिक्षाविदों का मानना है कि नए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए खतरा हैं। इसलिए ये वापस लिए जाएं। 

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय, आईआईटी व आईआईएम समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों ने बुधवार को संयुक्त बयान में कहा कि दिल्ली के सभी बार्डर पर जारी किसानों के आंदोलन और उनको होने वाली कठिनाइयों पर चिंता हो रही है। 
विज्ञापन


सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों का लक्ष्य देश में खेती करने के तरीकों में बुनियादी बदलाव लाना है, लेकिन ये कानून पूरे देश में कृषक वर्ग के लिए एक बड़ा खतरा हैं। सरकार को निश्चित तौर पर इन मुद्दों को दोबारा देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में यूनिवर्सिटी ऑफ जगरेब, लंदन फिल्म स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ जोहानिसबर्ग, यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो, यूनिवर्सिटी ऑफ  मैसाचुसेट्स, यूनिवर्सिटी ऑफ  पिट्सबर्ग के शिक्षाविद भी शामिल हैं।

तीनों कृषक बिलों पर देशभर में  चर्चा
किसानों व अन्य वंचित तबकों की मदद के लिए कानून बनाने से पहले देशभर में इस पर चर्चा शुरू की जानी चाहिए। इसकी शुरुआत गांव स्तर से हो, ताकि समाज के सभी वर्गों के पक्षकारों को शामिल किया जा सके। किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए मौजूदा कृषि कानूनों को बिना देरी वापस लिया जाना चाहिए।


वहीं, शिक्षाविदों ने सरकार को चेताया है कि प्रस्तावित कमोडिटी मार्केट मॉडल भारत में व्यावहारिक नहीं है। क्योंकि, इससे खाद्य अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है। इससे छोटे किसानों के शोषण की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed