हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
30 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
सरकार से वार्ता आज, किसानों की दो टूक, अपने एजेंडे पर ही करेंगे बात
कृषि कानूनों के खिलाफ 34 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर जारी गतिरोध के बीच बुधवार को सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा निकाय चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना
हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में सरकार के साथ वार्ता के बीच यूपी गेट पर तीसरी महापंचायत आज, 11 किसान भूख हड़ताल पर
किसान आंदोलन के 35वें दिन बुधवार को यूपी गेट पर तीसरी बार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में, नए साल पर और कंपकंपाएगी ठंड
राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर