हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आज से मिलेगी बड़ी छूट
त्योहारी सीजन के साथ ही शनिवार से ई-कॉमर्स कंपनियों की ‘त्योहारी सीजन सेल’ शुरू हो जाएगी। इस दौरान आप क्रेडिट कार्ड के जरिए समझदारी से खरीदारी कर अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजस्थानः आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज की महापंचायत आज, इन शहरों में रहेगी इंटरनेट सेवा ठप्प
राजस्थान हाईकोर्ट ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति को महापंचायत बुलाने की अनुमति दे दी है। लेकिन महापंचायत बुलाने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। पहली शर्त यह है कि गुर्जर समाज को इसके लिए जिला कलेक्टर को एक उपक्रम सौंपना होगा और दूसरी शर्त यह है कि इस महापंचायत में 100 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका से सैन्य सहयोग और बढ़ाएगा भारत, चार दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे उप सेना प्रमुख
उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हो रहा है। दौरे में भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पहला नवरात्रः दिल्ली में सज गए माता के दरबार, फिर भी मायूस हैं दुकानदार
नवरात्र के मद्देनजर राजधानी के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में आदिशक्ति मां दुर्गा का भव्य दरबार सज गया है। शनिवार यानी आज घट स्थापना के साथ मां की आराधना शुरू हो जाएगी। पूजा-अर्चना को दौरान भक्तों को कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर