{"_id":"5f8a04d1a8deab1c9a039da8","slug":"india-will-increase-military-cooperation-with-america-lt-gen-sk-saini-to-visit-us-army-pacific-command-and-indo-pacific-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से सैन्य सहयोग और बढ़ाएगा भारत, चार दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे उप सेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका से सैन्य सहयोग और बढ़ाएगा भारत, चार दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे उप सेना प्रमुख
Sat, 17 Oct 2020 03:26 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Vice Chief of Army Staff Lt Gen SK Saini
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हो रहा है। दौरे में भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा होगी। लेफ्टिनेंट जनरल सैनी अमेरिकी सेना के प्रशांत कमान और हिंद-प्रशांत कमान के सैन्य घटक जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सैनी अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक रूप से विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। यह दौरा भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच तय 2+2 संवाद से पहले हो रहा है।
विज्ञापन
सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उप प्रमुख सैनी अमेरिकी सेना की प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को भी देखेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। वह हवाई में हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय भी जाएंगे, जहां सैन्य सहयोग के विभिन्न पहलुओं और सैन्य से सैन्य संपर्क को आगे बढ़ाने, अमेरिका से खरीद, संयुक्त अभ्यास और क्षमता-निर्माण पर चर्चा की जाएगी। इस यात्रा से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और रणनीतिक सहयोग के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फरवरी-मार्च में अमेरिका के साथ दो-दो युद्धाभ्यास
कोरोना महामारी के दौरान लगी पाबंदियों के बावजूद भारत अमेरिका के साथ दो संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। इन संयुक्त अभ्यासों में से पहला ‘युद्ध अभ्यास’ फरवरी 2021 में होना है, जबकि दूसरा वज्र प्रहार मार्च, 2021 के लिए तय किया गया है।
26-27 अक्तूबर को 2+2 संवाद, भारत आएंगे अमेरिकी विदेश और रक्षामंत्री
26 और 27 अक्तूबर को होने वाले 2+2 संवाद में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर भारत आएंगे। भारत की ओर से इस वार्ता की अगुवाई विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बनी सहमति के तहत पहला 2+2 संवाद सितंबर, 2018 में दिल्ली में हुआ था। वहीं, दूसरा 2+2 संवाद बीते साल दिसंबर में वाशिंगटन में हुआ था।