फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Dense fog in many areas of capital and cold wave will rise again today

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, आज फिर बढ़ेगा शीत लहर का प्रकोप

Sat, 16 Jan 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 05:14 AM IST
सार

  • शीत लहर के प्रकोप में मामूली सुधार, न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री हुआ
  • शनिवार को एक बार फिर से बढ़ेगा शीत लहर का प्रकोप, पारा चार डिग्री तक गिरने की संभावना
  • 18 जनवरी के बाद से सर्दी से कुछ राहत मिलनी शुरू होगी

विज्ञापन
Delhi news: Dense fog in many areas of capital and cold wave will rise again today
सिंघु बॉर्डर के आसपास छाया घना कोहरा... - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर से शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। 18 जनवरी के बाद से सर्दी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


हालांकि बीते कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी को झेल रहे दिल्लीवालों को शुक्रवार को शीत लहर से मामूली राहत मिली। शीत लहर के प्रकोप में मामूली सुधार होने के कारण 2 से 4 डिग्री के बीच चल रहा न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटी रही। 11 बजे केबाद मामूली धूप निकली, लेकिन उसके बाद आसमान में हल्केबादलों ने डेरा डाल लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा छाए रहने केकारण सफदरजंग में दृश्यता घट कर 201 मीटर और पालम में 300 मीटर रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। घने कोहरे के मामले मे दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच, मध्यम स्तर के कोहरे में दृश्यता 201 से 500 मीटर के बीच और हल्का कोहरे में दृश्यता 501 से 1,000 मीटर के बीच रहती है। 


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम हिमालय से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाओं केकारण बीते बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो दशकों बाद सबसे कम 2 डिग्री दर्ज किया गया था। अब हवा की दिशा फिर से बदल गई है और उत्तर पूर्व की हो गई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान बढ़ा है वहीं आंशिक रुप से बादल छाए रहने के कारण भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो कि इस साल केपहले दिन एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब 18 जनवरी केबाद से अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री केबीच व न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री केबीच रहने की संभावना है। 

पूर्वानुमान:
घना कोहरा छाया रहेगा, कई इलाकों में कड़ाकेकी सर्दी का प्रकोप रहेगा।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.4 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:48 मिनट
17 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed