फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीकाकरण के लिए दिल्ली तैयार, एलएनजेपी से आगाज, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi ready for vaccination, start from LNJP
Corona vaccination, demo - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। शनिवार सुबह 9:30 बजे से लोकनायक अस्पताल से वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी। इसके बाद राजधानी के सभी 81 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो जाएगा।



लोकनायक अस्पताल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मौजूद रहेंगे। इसी बीच सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के उन स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे जिन्हें सबसे पहले टीका दिया जाना है।

दिल्ली में पहले दिन 8100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को को टीके लगाए जाएंगे। नगर निगम को छोड़ केंद्र और दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण में शामिल हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन न मिलने के कारण टीकाकरण में भाग नहीं लेने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, 16 जनवरी से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 81 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो जाएगा। कुछ समय बाद दिल्ली में टीका केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 175 तक कर दिया जाएगा। साथ ही अप्रैल माह के बाद दिल्ली में केंद्रों की संख्या बढ़कर एक हजार से अधिक हो जाएगी।
2.74 लाख डोज मिली है दिल्ली को

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार से अभी तक 2 लाख 74 हजार टीका की डोज उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार 10 प्रतिशत डोज अतिरिक्त दी है, ताकि टूट-फूट होने पर उपयोग में लाई जा सके। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां तीन केंद्र बनाए हैं।

हर दिन 300 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका दिया जाएगा। दिल्ली में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी लोकनायक अस्पताल में हैं जहां 4 से 5 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। टीकाकरण 2 लाख 40 हजार स्वास्थ्यकर्मी अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं।

75 सेंटर दिल्ली सरकार के और छह केंद्र के अस्पतालों में लगेगा टीका
दिल्ली में 81 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इनमें छह केंद्र सरकार के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और कलावती सरन के अलावा दो ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। जबकि बाकी 75 केंद्र दिल्ली सरकार के अधीन सरकारी और निजी अस्पताल हैं। केंद्र सरकार के सभी छह अस्पतालों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जाएगी। जबकि अन्य सभी 75 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविशील्ड की डोज दी जाएगी।

वर्णाक्षरों के आधार पर चयन

Delhi ready for vaccination, start from LNJP
vaccination Dry run - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार से दिल्ली में कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। लोकनायक अस्पताल में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना टीका दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के बाकी सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन प्रत्येक एक केंद्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए सभी अस्पतालों ने शुक्रवार को अक्षरों के आधार पर पहले कर्मचारियों का नाम तय किया। 

ए से लेकर डी अक्षर पर शुरू नाम वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को फोन करके सूचित किया गया है कि शनिवार को उन्हें सबसे पहले कोरोना वायरस का टीका लगना है। इसलिए वह सुबह समय पर केंद्र पहुंचे। चूंकि कोविन वेबसाइट अब तक शुरू नहीं हुई है। इसलिए टीका लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को फोन करके सूचित किया गया है। इसके बाद रविवार से सभी कर्मचारियों के फोन पर मैसेज के जरिए टीका का समय और केंद्र बताया जाएगा। 

पूर्वी दिल्ली के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट में नोडल अधिकारी डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि सभी कर्मचारियों का चयन अक्षरों के आधार पर किया जा रहा है। ए से लेकर डी अक्षर के बीच 100 कर्मचारियों की गिनती पूरी होती है तब तक तो ठीक लेकिन कहीं अगर कर्मचारियों की संख्या कम है तो वहां ई और एफ तक अक्षर वाले नामों को सूची में शामिल किया जा सकता है। 

वहीं दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उनके यहां टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले दिन डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को मिलाकर 100 लोगों को टीका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर अस्पताल ने मिश्रित कर्मचारियों की सूची बनाई है। ताकि हर वर्ग के कर्मचारी को वरीयता पर रखते हुए टीका दिया जा सके। 

  दिल्ली में शुरू हुआ पांचवां सीरो सर्वे

Delhi ready for vaccination, start from LNJP
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय

कोरोना वायरस के शहर में फैलाव को जानने के लिए दिल्ली में पांचवां सीरो सर्वे शुरू हो चुका है। शुक्रवार शाम तक राजधानी के 12 हजार लोगों के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 21 जनवरी तक दिल्ली में 28 हजार लोगों की जांच करके सीरो सर्वे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अभी तक राजधानी में चार सीरो सर्वे हो चुके हैं। पहली बार सबसे ज्यादा लोगों के साथ यह पांचवां सीरो सर्वे कराया जा रहा है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी से दिल्ली के 11 जिलों में सीरो सर्वे शुरू हो चुका है। पिछले पांच दिन में दिल्ली में 12 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अगले छह दिन में 16 हजार लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक सीरो सर्वे के परिणाम 30 फीसदी से कम रहे हैं। दिल्ली में संक्रमण का स्तर पता लगाने के लिए ही बार बार सीरो सर्वे कराया जा रहा है।

वहीं दिल्ली सरकार के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर यह सीरो सर्वे काफी मदद करेगा। इसके परिणाम के आधार पर ही अगले चरण की रुपरेखा तैयार की जाएगी। दरअसल कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने नियम बनाया है कि जिन लोगों को पहले से संक्रमण है उन्हें भी टीका दिया जा सकता है। आरटी पीसीआर जांच या सीरो सर्वे में संक्रमित मिलने वाले लोगों को टीका देना बेहतर होगा। इतना ही नहीं जिन इलाकों में सीरो सर्वे के दौरान ज्यादा लोग संक्रमित मिलते हैं उक्त इलाके में भी विशेष अभियान चलाते हुए आगामी दिनों में टीकाकरण किया जा सकता है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के ही अनुसार पहला सीरो सर्वे पिछले वर्ष जून माह में हुआ था तब 23.4 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद दूसरे सर्वे में 29.1 फीसदी, तीसरे सर्वे में 25.1 और चौथे सर्वे में 25.4 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस बार सैंपल का साइज ज्यादा होने की वजह से आशंका है कि परिणाम 30 फीसदी से भी अधिक हो सकता है। या फिर संक्रमण दर की वर्तमान स्थिति के अनुसार आकलन करें तो यह परिणाम 20 फीसदी से भी नीचे दिखाई दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन लोगों को सीएम के सामने दिया जाएगा टीका

Delhi ready for vaccination, start from LNJP
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीकाकरण शनिवार से दिल्ली में शुरू होगा। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकनायक अस्पताल में जाकर टीकाकरण की शुरूआत करेंगे। इस दौरान सबसे पहले सफाई कर्मचारी, एक नर्स और एक डॉक्टर को टीका दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के सभी 81 केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा। 

जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल दिल्ली 09,पूर्वी दिल्ली - 05,नई दिल्ली - 08,उत्तरी दिल्ली -04,उत्तरी पूर्वी - 02,उत्तरी पश्चिमी -10,शाहदरा - 06,दक्षिणी दिल्ली -10,दक्षिणी पूर्वी -09,दक्षिणी पश्चिमी -07 और पश्चिमी दिल्ली जिला में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा एम्स सफदरजंग अस्पताल. राम मनोहर लोहिया कलावती सरण अस्पताल ईएसआई अस्पताल, बसई धारापुर और रोहिणी स्थित ईएसआई अस्पताल में कोवैक्सीन लगाया जाएगा। बाकी केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज दी जाएगी। 
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर निजी अस्पतालों पर सख्ती

Delhi ready for vaccination, start from LNJP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर जहां एक ओर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं सरकार ने राजधानी के निजी अस्पतालों को सख्त आदेश भी जारी किए हैं। इसके तहत टीकाकरण के प्रचार को लेकर रोक लगाई गई है। आमतौर पर राजधानी के निजी अस्पताल इस तरह के अवसरों पर प्रचार करने में जुट जाते हैं लेकिन कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने पहले से ही निजी अस्पतालों को सख्ती भरे आदेश जारी कर दिए हैं। 

इसके तहत टीकाकरण से जुड़े किसी भी प्रकार की कोई सूचना या फोटो सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण को लेकर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी भी नहीं करने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल और फोर्टिस दोनों ने ही टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है लेकिन पहला स्वास्थ्य कर्मचारी कौन होगा? जिसे टीका दिया जाएगा, इस बारे में जानकारी देने से इंकार करते हुए सरकार के आदेश जारी होने की जानकारी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed