फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyderabad Fire: सदर बाजार के अवैध पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Mon, 28 Oct 2024 02:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:52 AM IST
सार

हैदराबाद की अवैध पटाखा दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। राहत की बात ये रही कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखा दुकान में आग लगने की घटना सदर बाजार की है। हादसे में एक रेस्त्रां भी जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

विज्ञापन
Hyderabad sadar bazar Fire Cracker shop and restaurant fire photos
हैदराबाद की अवैध पटाखा दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
हैदराबाद के सदर बाजार में एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में भयावह मंजर सामने आया है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई।

भाजपा युवा मोर्चा के हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष नितिन नंदिकर ने शेयर किया वीडियो

Hyderabad sadar bazar Fire Cracker shop and restaurant fire photos
हैदराबाद के रेस्त्रां में लगी आग के बाद घटनास्थल पर बिखरे सामान और विचलित करने वाला मंजर - फोटो : एएनआई
हैदराबाद में दिवाली से ठीक पहले पटाखा दुकान में भीषण आग लगने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष नितिन नंदिकर की तरफ से मिली वीडियो फुटेज समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जारी की। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दमकल कर्मी भी नुकसान को रोकने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।

दुकान आग की लपटों में घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा

Hyderabad sadar bazar Fire Cracker shop and restaurant fire photos
हैदराबाद में दुकान और रेस्त्रां में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी यादवगिरी ने बताया कि वे दिवाली से पहले अपने बेटे के साथ पटाखे खरीदने आए थे... दुकान के अंदर चिंगारी देखते ही हम बाहर कूद पड़े। उन्होंने बताया, 'मैंने पहले अपने बेटे और एक अन्य महिला को बाहर निकाला और फिर खुद भी बाहर भागा। जैसे ही हम बाहर आए, बहुत तेज धमाका हुआ। दुकान आग की लपटों में घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध दुकान में आग लगने से जलीं 7-8 कारें, कार्रवाई करेगी पुलिस

Hyderabad sadar bazar Fire Cracker shop and restaurant fire photos
हैदराबाद में दुकान और रेस्त्रां में लगी आग के बाद जलकर खाक हुए कई वाहन - फोटो : एएनआई
सुल्तान बाजार इलाके में पारस फायरवर्क्स नाम की दुकान में लगी आग के संबंध में एसीपी के शंकर ने बताया कि दमकलकर्मी रात करीब 10.30-10.45 बजे के बीच आग बुझाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि जहां आग लगी वह एक रेस्त्रां है। जो पूरी तरह जल गया है। 7-8 कारें भी जल गई हैं। 
विज्ञापन

रिहायशी इलाका होने पर नुकसान बढ़ सकता था

Hyderabad sadar bazar Fire Cracker shop and restaurant fire photos
हैदराबाद में दुकान और रेस्त्रां में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
हादसे के संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी ए वेंकन्ना ने बताया कि हमें रात 9.18 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। आग भीषण थी, इसलिए अधिक संख्या में दमकलकर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed