फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बठैन के हुरियारों ने जाव की हुरियारिनों संग खेली होली

Sat, 26 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in braj
ब्रज
चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया शुक्रवार को समूचा ब्रज ही दाऊजी के रंग में रंगा था। राधा रानी की ससुराल कहे जाने वाले कोसी-नंदगांव मार्ग पर स्थित जाव में भी हुरंगा हुआ। 

बठैन से बलदेव के सखा राधा रानी संग होली खेलने आए

Holi celebrated in braj
‌ब्र‌िज में हु‌र‌ियारे

बठैन से बलदेव के सखा राधा रानी संग होली खेलने आए। उन्होंने शोभायात्रा निकालकर रंग-अबीर-गुलाल की वर्षा के बीच चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद लठामार होली आयोजन हुआ। शाम चार बजे से ही जाव में हुरंगा की रौनक नजर आने लगी।

गली-गली से चौपाई निकली

Holi celebrated in braj
हुर‌ियारे

गली-गली से चौपाई निकल रही थी। ढप को सजाकर नाचते-गाते जाव वासी बठैन के हुरियारों का स्वागत कर रहे थे। उन पर अबीर-गुलाल बरस रहा था।सभी राधाकांत मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहां उन पर अबीर-गुलाल बरसाया गया। हुरियारों के हाथ में बबूल की झामें (झाड़ियां) और खुर्रा (डंडे नुमा ढाल) था। लोक संगीत की फुहारों के साथ हुरियारे किशोरी वट पर आए। यहां कमीज, सायौ और ओढना ओढ़ और हाथों में लाठी लिए हुरियारिन स्वागत के लिए पहुंची हुई थीं। दिन ढलते ही किशोरी वट पर लठामार का रस बरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुरियारे ब्रज गोपिन के सामने आ डटे

Holi celebrated in braj
हुर‌ियारे कर रहे हुड़दंग

हुरदंग मचाते हाथ में खुर्रा लिए हुरियारे ब्रज गोपिन के सामने आ डटे। झामों के बीच दाऊ जी की ध्वजा रखी गई ताकि गोपियां यहां तक न पहुंचे। इसके बाद गोपियों ने गारिन की बौछार सी की। जब नहीं माने तो लट्ठ बरसाने लगीं। गोल घेरे में लठामार होली का अद्भुत नजारा दिखा। आखिर ध्वजा गोपियों की हुई और चारों ओर राधा रानी की जय-जयकार हो उठी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed