हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से: वित्त विधेयक और अनुदान मांगों को पारित कराने पर सरकार की नजर
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यह चरण आठ अप्रैल तक चलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली सरकार : बजट सत्र आज से, शिक्षा और सेहत पर रहेगा फोकस
दिल्ली सरकार का बजट सत्र आज से शुरू होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण से बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। इसके बाद सरकार की तरफ से आर्थिक समीक्षा विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : आज आधी आबादी संभालेगी दिल्ली पुलिस की कमान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को दिल्ली पुलिस की कमान महिला कर्मियों के हाथ में होगी। थाने, यातायात, पीसीआर वैन और पिकेट चेकिंग जैसे सभी काम महिला अधिकारी व कर्मी संभालेंगी। कनॉट प्लेस थाने में तैनात एसआई शबनम सैफी प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन : लड़की ने राकेश टिकैत से पूछे थे ज्वलंत सवाल, आज महिला दिवस पर सम्मानित करेगी ये समिति
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से सवाल पूछने वाली बेटी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। दरियापुर की रजनी गुलिया ने ढांसा बॉर्डर पर राकेश टिकैत से ज्वलंत मुद्दों पर कई सवाल पूछे थे। इस दौरान रजनी को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिला।
यहां पढ़ें पूरी खबर...