हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कर्नाटक: सीएम बोम्मई बोले- आज होगा कैबिनेट का विस्तार, डिप्टी सीएम पर अभी चल रहा मंथन
कर्नाटक सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई इन दिनों दिल्ली में हैं। सीएम बसवराज बोम्मई ने जानकारी दी कि मंत्रिमंडल का विस्तार आज (बुधवार) होगा। केंद्रीय पार्टी नेतृत्व से इसकी मंजूरी मिलने पर आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगी लवलीना और भारतीय महिला हॉकी टीम, ऐसा है 13वें दिन का शेड्यूल
पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। वहीं, एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, मुक्केबाजी में लवलीना और कुश्ति में कई स्टार पहलवानों पर देश की निगाहें टिकीं रहेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ENG vs IND: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से शुरू, विराट के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नॉटिंघम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र की शुरुआत भी हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
CM Yogi Visit: आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर में रहेंगे। वह यहां सुबह 11 बजे के करीब पहुंचेंगे। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर-बस्ती मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...