{"_id":"6062976fde178e75b22efbb9","slug":"mysterious-and-interesting-facts-about-konark-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अद्भुत शक्ति: बड़े से बड़े जहाज को भी अपनी तरफ खींच लेता था ये मंदिर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अद्भुत शक्ति: बड़े से बड़े जहाज को भी अपनी तरफ खींच लेता था ये मंदिर
हमारा देश भारत रहस्यों से भरा हुआ है। यहां कदम-कदम पर ऐसी जानकारियां मिलती हैं, जिन्हें जानकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही हमारे देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो काफी रहस्यमय हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक अद्भुत शक्ति वाले मंदिर के बारे में बताएंगे, जो बड़े से बड़े जहाज को भी अपनी तरफ खींच लेती थी। तो आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में...
2 of 7
कोणार्क सूर्य मंदिर
- फोटो : Facebook/India in Ireland (Embassy of India, Dublin)
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोणार्क के सूर्य मंदिर की। यह भारत के चुनिंदा सूर्य मंदिरों में से एक है, जो उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी से 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में कोणार्क शहर में स्थित है। कोणार्क मंदिर पनी पौराणिकता और आस्था के लिए विश्व भर में मशहूर है। इसके साथ ही और भी कई कारण हैं, जिसकी वजह से इस मंदिर को देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से लोग यहां आते हैं।
3 of 7
कोणार्क सूर्य मंदिर
- फोटो : Facebook/Beauty Of India
ओडिशा की मध्यकालीन वास्तुकला का अनोखा नमूना है और इसी वजह से साल 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। कोर्णाक मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए गए सूर्य भगवान के साक्षात दर्शन करने का सौभाग्य कम ही लोग को मिल पाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में 52 टन का विशालकाय चुंबक लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोणार्क सूर्य मंदिर
- फोटो : Facebook/भारतीय वास्तुकला (Wonderful Indian Architecture)
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, कोणार्क मंदिर के शिखर पर 52 टन का चुंबकीय पत्थर लगा हुआ था। यह पत्थर समुद्र की कठिनाइओं को कम करता था, जिसकी बदौलत समुद्र के किनारे यह मंदिर सैकड़ों दशकों से खड़ा हुआ है। एक समय ऐसा भी था जब मंदिर का मुख्य चुंबक अन्य चुंबकों के साथ इस तरह की व्यवस्था से सजाया हुआ था कि मंदिर की मूर्ति हवा में तैरती हुई नजर आती थी।
विज्ञापन
5 of 7
कोणार्क सूर्य मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, मंदिर की ये ताकतवर चुंबकीय व्यवस्था आधुनिक काल की शुरुआत में समस्या बनने लगी। चुंबकीय शक्ति इतनी तेज थी कि पानी के जहाज मंदिर की तरफ खींचे चले आते थे। अंग्रेजों के काल में जब उन्हें नुकसान होने लगा, तो उन्होंने मंदिर के अंदर लगे इस चुंबक को निकाल दिया। लेकिन इससे जो हुआ, उसका किसी को अनुमान नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।