हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
31 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
तालिबान की जीत: अमेरिकी सेना ने पूरी तरह से छोड़ा अफगानिस्तान, काबुल में आतंकियों ने मनाया जश्न
आखिरकार 20 साल के बाद अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया। आखिरी विमान अमेरिकी कमांडर, राजदूत को लेकर उड़ गया। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंटागन ने स्वीकार किया कि वह काबुल से उतने लोगों को नहीं निकाल सका, जितनी उम्मीद थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगवेलु समेत कई खिलाड़ियों से रहेंगी पदक की उम्मीदें, ऐसा है आज का शेड्यूल
जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले दो दिन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। छठे दिन भारत को दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक मिले, जिसके साथ ही अपने पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। पदक तालिका में भी भारत अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट: पहली बार नौ नए जजों को आज एक साथ शपथ दिलाएंगे सीजेआई एनवी रमण
सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाएंगे। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा शपथ समारोह होगा। नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सुलह की कोशिश: आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे हरीश रावत, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू से करेंगे मुलाकात
पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत 31 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मिलेंगे और कैप्टन और सिद्धू की बैठक करवाकर दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने का प्रयास करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...